Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
    Featured

    राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260623 WA0017
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और व्यापक जनाधार प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभनपुर में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और सभी जिला अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित किया।
    अपने संबोधन में राहुल गांधी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्हें अपने जिलों में बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा।
    इसके पश्चात राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भी की। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
    बैठक में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
    राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता के विश्वास को और मजबूत करें तथा कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाएं।
    इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    यह भी पढ़ें: बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    यह भी पढ़ें: हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    यह भी पढ़ें: भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,404 Views
    Don't Miss

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: एकता नगर (गुजरात)। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भव्य परिसर में आयोजित चार…

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.