Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अलवर के वीरू जाटव हत्याकांड का पुलिस ने कर दिया खुलासा, पत्नी ही निकली ‘सोनम बेवफा’, प्रेमी के खातिर 2 लाख की सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या
    Featured

    अलवर के वीरू जाटव हत्याकांड का पुलिस ने कर दिया खुलासा, पत्नी ही निकली ‘सोनम बेवफा’, प्रेमी के खातिर 2 लाख की सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n668743946175016575432405a2f49414ce117ba10e8e6ac805489b0abfde608b824308c67d714d5318566b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    अलवर/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड सुर्खियों में है. राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए करवा दिया था. अब ऐसे ही कुछ मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया हैं, जहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए पति का ही मर्डर करवा दिया है. वो भी 2 लाख रुपये की सुपारी देकर… अब पुलिस ने अलवर में पति की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है.

    8 जून को हुई थी वीरू जाटव की हत्या

    अलवर के खेरली में 8 जून 2025 की रात हुए वीरू जाटव की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. वीरू की हत्या उसकी पत्नी अनीता और उसके प्रेमी काशीराम ने मिलकर करवाई थी. दोनों ने 2 लाख रुपये की सुपारी देकर चार युवकों को इस जघन्य अपराध के लिए तैयार किया था.

    अनिता जाटव, हत्या की आरोपिया

    प्यार में पति बना रास्ते का कांटा

    पुलिस के अनुसार, अनीता और काशीराम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. अनीता एक परचून की दुकान चलाती थी जहां काशीराम कचौरी का ठेला लगाने के बहाने सामान लेने आता था. यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं. वीरू को इस रिश्ते का शक हो गया था और उसने अनीता पर सख्ती शुरू कर दी. इससे तंग आकर दोनों ने वीरू को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

    7 जून की रात रची गई खौफनाक साजिश

    7 जून की रात अनीता और वीरू अपने पुराने मकान में थे. अनीता ने काशीराम को बता दिया था कि घर का मुख्य गेट खुला रहेगा. रात में काशीराम चार युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर आया. वे घर में घुसे और सो रहे वीरू का गला घोंटकर हत्या कर दी. इस दौरान अनीता बालकनी में खड़ी होकर सब देखती रही. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    पत्नी ने रचा तबीयत खराब होने का नाटक

    अगली सुबह अनीता ने नाटक शुरू किया. उसने परिवार वालों को बताया कि वीरू की तबीयत खराब है. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन वीरू के शरीर पर चोट के निशान और टूटे दांत देखकर परिवार को शक हुआ. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई. वीरू के भाई गब्बर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

    पुलिस ने 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

    कठूमर सीओ कैलाश चौधरी के नेतृत्व में SHO धीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इस मेहनत का नतीजा रहा कि पुलिस ने अनीता काशीराम और एक अन्य आरोपी विश्वेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया. बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है.

    पहले से विवाहित थे वीरू और अनीता

    वीरू और अनीता का प्रेम विवाह हुआ था. वीरू की पहली पत्नी से एक बेटा था जिसकी शादी हत्या से 15 दिन पहले हुई थी. अनीता भी अपने पहले पति को छोड़कर आई थी और उसका एक बेटा था. इस जटिल रिश्तों की कहानी ने इस हत्याकांड को और सनसनीखेज बना दिया.

    यह भी पढ़ें: होटल में प्रेमी के साथ थी महिला, पुलिस को लेकर पहुंचा पति, छत से कूदकर पत्नी हुई फरार, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर मारा छापा, हिरासत में लिए गए 10 बांग्लादेशी, अनेक दस्तावेज भी बरामद

    यह भी पढ़ें: अब शादी से पहले ही हो गया मर्डर, होने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले दूल्हे को उतार दिया मौत के घाट

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.