Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अब शादी से पहले ही हो गया मर्डर, होने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले दूल्हे को उतार दिया मौत के घाट
    Featured

    अब शादी से पहले ही हो गया मर्डर, होने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले दूल्हे को उतार दिया मौत के घाट

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 17, 2025Updated:June 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6687234101750139627652f3f26e58a33da4880599523bb87819ec7c45cd6791304ed2748f591d072098a7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: देश के अलग अलग हिस्सों में शादी के बाद पति-पत्नी और वो के चक्कर में कई कांड हो रहे हैं। पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों पतियों की हत्या के पिछले दो महीने में ही एक दर्जन मामले सामने आए हैं। इस बीच यूपी के रामपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां शादी से ठीक एक दिन पहले होने वाले दूल्हे का मर्डर हो गया है।

    दुल्हन और उसके प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    कथित तौर पर आरोप है कि होने वाली दुल्हन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सोमवार को लापता दूल्हे का शव बरामद कर दुल्हन और उसके प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। प्रेमी और उसके एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

    शादी की खुशियां मातम में बदल गई

    गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (35) पुत्र मुशर्रत अली शादी-पार्टी में खाना बनाने का काम करता था। निहाल की शादी चार माह पहले भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशा से तय हुई थी और 15 जून को उसकी बारात जानी थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में खुशी का माहौल था। परिजनों के अनुसार, 14 जून को दोपहर निहाल के पास एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज लेने के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद निहाल घर से निकला और दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास तलाश के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला तो गंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

    यह भी पढ़ें :  कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ...

    आरोपियों की निशानदेही पर दूल्हे का शव बरामद

    परिजनों ने आशंका जताई कि मंगेतर गुलफशा और उसके प्रेमी का इस घटना में हाथ हो सकता है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध युवकों की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की और उनकी निशानदेही पर सोमवार सुबह अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा जंगल से निहाल का शव बरामद कर लिया गया।

    आरोपी दुल्हन और एक अन्य की तलाश जारी

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गंज थाने में निहाल के भाई नायाब शाह की तहरीर पर मंगेतर गुलफशा, उसके प्रेमी सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा के अनुसार सद्दाम और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गुलफशा और अनीस की तलाश जारी है।

    पुलिस ने कही ये बात

    अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार गंज थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि दो युवक उसे बाइक पर ले गए थे और अजीमनगर क्षेत्र में उसकी हत्या कर शव छिपा दिया गया। अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक की मंगेतर का संबंध आरोपी युवक से था। मामले में पूछताछ की जा रही है।

    कहाँ से आती है ऐसी अबला नारियों में हत्या करने की हिम्मत

    आज ये एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है कि जब रिश्ता मंजूर नहीं होता तो युवतियों को अपने घर में साफ इंकार कर देना चाहिए । इसमें किसी की जान लेने की क्या जरूरत ! इस तरह की युवतियों में अपने प्रेमी से शादी करने के सम्बंध में अपने घरवालों के समक्ष बात करने की हिम्मत नहीं होती , लेकिन किसी बेकसूर , बेगुनाह और मासूम दूल्हे की हत्या करने के लिए हैवान बन जाने की हिम्मत ना जाने कहाँ से आ जाती है ! इस विषय पर समाज के प्रबुद्ध लोगों को चिंतन करने की बहुत आवश्यकता है ।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर : CG व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

    यह भी पढ़ें: बिहार के कैमूर में महिला सिपाही को पुरुष सहकर्मी ने मारी गोली, सामने आई ये वजह

    यह भी पढ़ें: हरदोई में युवती की दबंगई, पेट्रोल पंपकर्मी पर रिवाल्वर तानकर बोली- इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.