छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: 2 घंटे विलम्ब से हनुमंत कथा प्रारम्भ होने पर आचार्य शास्त्री ने सर्वप्रथम क्षमा मांगी. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की पवन धरा भगवान राम की ननिहाल होने की वजह से हम छत्तीसगढ़ के भांजा हुए. उन्होंने कीर्तन गाने के लिए कहा. जो लोग जोर जोर से कीर्तन गाते हैं उनके सब पाप धूल जाते हैं.. सुन्दर कांड की व्याख्या करते हुए शास्त्री जी ने कहा.. जिसमे भक्ति का मिलन होता है उसी का नाम ही सुंदर कांड है..

हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि जो दूत बनकर जाएँ और पूत बनकर आएं उसी का नाम सुंदर कांड हैं. बंदर भी सुंदर् हो सकता है जो राम जी काम करता हो.. और सुंदर भी बंदर हो सकता है जो रावण का काम करें.
यह भी पढ़ें: IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे
यह भी पढ़ें: Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

Editor in Chief





