Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने दागा गोला, आम लोगों की हत्या कर निकाल रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बौखलाहट: 15 की मौत, रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी
    Featured

    गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने दागा गोला, आम लोगों की हत्या कर निकाल रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बौखलाहट: 15 की मौत, रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 7, 2025Updated:May 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66338972317466284643698758c6b6f6ae0a111cd3e2c7ec701c846e4f23d9352a128b07ac25d0449756ca
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: पूंछ के केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की, जिसमें तीन सिखों की मौत हो गई। एक सिख महिला की भी मौत हुई।
    ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाई पाकिस्तानी फौज ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार में मंगलवार (6 मई 2025) देर रात से भारी गोलाबारी की है।

    इन हमलों में 4 मासूम बच्चों समेत 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जबकि 43 अन्य घायल हुए हैं। एलओसी पर पुंछ और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की जा रही है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुंछ के केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तानी फौजियों ने बमबारी की, जिसमें तीन सिख भाई – रागी सिंह भाई अमरीक सिंह, सैनिक भाई अमरजीत सिंह और दुकानदार भाई रंजीत सिंह की मौत हो गई। माणकोट इलाके में सिख महिला बीबी रूबी कौर की भी मौत हुई। इस हमले में गुरुद्वारे की दीवार क्षतिग्रस्त हुई और कई घर जलकर खाक हो गए। सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

    यह हमला भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में हुआ, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। ये हमले पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए हिंदुओं के नरसंहार का बदला लेने के लिए किए गए हैं।

    पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “सिख हमेशा देश की तलवार रहे हैं। हम अपने सशस्त्र बलों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।” उन्होंने शहीदों के परिवारों के लिए मुआवजे और सम्मान की माँग की। सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल शोक संतप्त परिवारों के साथ है और शांति के लिए अरदास करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दुश्मन ने सम्मान को चुनौती दी, तो सिख अपने देशभक्ति के कर्तव्यों को पूरा करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    सभी मृतकों की सूची

    अधिकारियों ने मृतकों की पहचान बलविंदर कौर उर्फ ​​रूबी (33), मोहम्मद जैन खान (10), उनकी बड़ी बहन जोया खान (12), मोहम्मद अकरम (40), अमरीक सिंह (55), मोहम्मद इकबाल (45), रणजीत सिंह (48), शकीला बी (40), अमरजीत सिंह (47), मरियम खातून (7), विहान भार्गव (13) और मोहम्मद रफी (40) के रूप में की है।

    यह भी पढ़ें: भारत के मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के परिवार में मातम, ऑपरेशन सिंदूर में बहन-बहनोई और भांजा-भांजी समेत 14 लोग स्वाहा

    यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, 9 आतंकी ठिकानों पर किए हमले, 200 आतंकी ढेर !

    यह भी पढ़ें: खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते हैं? जाने इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.