Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, 9 आतंकी ठिकानों पर किए हमले, 200 आतंकी ढेर !
    Featured

    Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, 9 आतंकी ठिकानों पर किए हमले, 200 आतंकी ढेर !

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 7, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6632877341746584045961c5bd96d8dce61c442f9821fe67d98825c9abe3f1498e33f65f546fa53cef7c90
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत सरकार ने पाकिस्तान से पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में लगभग 200 आतंकवादी मारे गए हैं और 55 घायल हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत फ्रांस से मंगाए फाइटर प्लेन राफेल का इस्तेमाल किया गया। ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

    पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं।

    हमलों के तुरंत बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से संपर्क कर उन्हें ऑपरेशन की जानकारी दी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ANI को बताया कि उन्हें हमलों की रिपोर्ट मिली है। इस हमले के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है।

    भारत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कुल 9 स्थानों को निशाना बनाया गया। हमारी कार्रवाई केंद्रित और प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में संयम दिखाया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के मुरीदके, कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर समेत 9 ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई हैं। यहां के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है।

    यह कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के लगभग दो सप्ताह बाद की गई है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक पर्यटक स्थल पर 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की प्रतिबद्धता जताई है।

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगा और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

    यह भी पढ़ें: खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते हैं? जाने इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आलाकमान अब नहीं संभला तो फिर प्रदेश से कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ, उठाने होंगे ये कदम

    यह भी पढ़ें: शौचालय करते वक्त वेस्टर्न टॉयलेट में हुआ विस्फोट, युवक के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से जले, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026

    बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी, पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

    March 27, 2026

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026739 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026508 Views
    Don't Miss

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    आज का राशिफल: आज ग्रहों का गोचर आपके भीतर की कोमलता और बाहरी दुनिया की…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.