Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….

    May 22, 2026

    ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Featured

    ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260522 WA0012
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/स्वराज टुडे: मरवाही जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रूमगा की सोन नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और बिना रॉयल्टी पर्ची रेत परिवहन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों, सरपंच और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि शासन को लाखों रुपये के गौण खनिज राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रेत दी जा रही है।

    ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सोन नदी की रेत खदान का ठेका प्रिया दुबे को मिला है, लेकिन ठेके की आड़ में बिना रॉयल्टी पर्ची के खुलेआम रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शासकीय निर्माण कार्य और निजी मकान निर्माण के लिए रेत लेने आने वाले लोगों से प्रति ट्रैक्टर 300 रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन उन्हें कोई वैध रॉयल्टी पर्ची नहीं दी जाती।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रेत खदान की देखरेख पेण्ड्रा निवासी सौरभ साहू कर रहा है और उसी के माध्यम से अवैध उत्खनन संचालित किया जा रहा है। बिना पर्ची रेत ले जाने के कारण रास्ते में माइनिंग विभाग द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने पर ग्रामीणों को परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

    ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत ने खदान की नीलामी इस शर्त पर प्रस्तावित की थी कि गांव के प्रधानमंत्री आवास, शासकीय निर्माण और स्थानीय ग्रामीणों के व्यक्तिगत निर्माण कार्यों हेतु रेत परिवहन की सुविधा दी जाएगी, क्योंकि यह अनुसूचित एवं पेशा अधिनियमित क्षेत्र है। इसके बावजूद ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: होटल गणेश इन में सीए प्रोफेशनल्स हेतु प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

    मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब ग्रामीणों ने बिना रॉयल्टी पर्ची रेत परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक CG31B8637 को रोका। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन में किसी प्रकार की वैध रॉयल्टी नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस चौकी कोटमी को सूचना देकर वाहन सौंपा और कार्रवाई की मांग की, लेकिन कथित रूप से बिना किसी ठोस कार्रवाई के वाहन छोड़ दिया गया।

    इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस (All India Adivasi Congress) की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्राम पंचायत रूमगा को रेत उत्खनन का अधिकार सौंपने की मांग भी उठाई गई है।

    अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत परिवहन कैसे हो रहा था? यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो शासन को हो रहे राजस्व नुकसान और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े होना तय है।

    यह भी पढ़ें::कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    यह भी पढ़ें::हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    यह भी पढ़ें::पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, MLA के अकाउंट से हुआ पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में आया भूचाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….

    May 22, 2026

    कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    May 22, 2026

    कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज…! देखें वीडियो

    May 22, 2026

    कटघोरा में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से किया जा सकता है सुरक्षित

    May 22, 2026

    हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    May 22, 2026

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,523 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026991 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026884 Views
    Don't Miss

    अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….

    May 22, 2026

    राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: अजमेर शरीफ के मौलवी सैयद सरवर चिश्ती ने शुक्रवार को केंद्र से…

    ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    May 22, 2026

    कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज…! देखें वीडियो

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.