मुकेश राठौर नियुक्त हुए कांग्रेस कोरबा (शहर) जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर मुकेश राठौर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प हार व पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार जताया। जयसिंह अग्रवाल ने श्री राठौर को पार्टी द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त किया। इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पल को यादगार बनाया।

इस विशेष क्षण के साक्षी बने पार्षद रवि चंदेल, कुंज बिहारी साहू, कन्हैया राठौर, शशि पटेल, तोपचंद बैरागी, समीर खूंटे, रिखीराम श्रीवास, संतोष राठौर, तेरस राम, शेरसिंह, धरम साहू, शंकर पटेल, कौशल प्रसाद साहू आदि।

अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुकेश राठौर बहुत ही अनुभवी व्यक्ति हैं जो अनेक बार पार्षद रहते हुए कोरबा निगम में नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि हंसमुख और मिलनसार होने के साथ ही मुकेश राठोर कोरबा क्षेत्र के सभी वर्ग में अच्छी छवि के लिए जाने जाते हैं। श्री अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि श्री राठौर के अनुभव का लाभ संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा और वे अपनी प्रतिभा से सबको एक साथ लेकर संगठन को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान नियुक्ति से पहले पार्टी द्वारा जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के आधार पर पीसीसी द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया जाता रहा है। इस बार संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने जाकर हर जिले में विभिन्न वर्गों के बीच बैठकें कर आम नागरिकों से रायशुमारी करने के बाद जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए विधिवत् पैनल बनाकर भेजा था और उसी आधार पर संगठनात्मक क्षमता का विश्लेषण करने के बाद ही पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर मुकेश राठौर को कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (शहर) पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें :  Korba news: कोरबा पॉवर लिमिटेड पताढ़ी के क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई सम्पन्न, हजारों ग्रामीण हुए शामिल

यह भी पढ़ें: देशभर में स्लीपर बसों को लेकर बड़ा फैसला, मानवाधिकार आयोग ने सभी राज्यों को दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: 7 सूत्रीय मांगों को लेकर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कृषि वैज्ञानिकों ने विश्विद्यालय प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: ‘गाय का मांस खिलाया, कलमा और नमाज पढ़ने का दबाव’, महिला ने सुनाई जबरन धर्म परिवर्तन की खौफनाक दास्तान

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -