Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सास को जमीन पर पटककर पीटा फिर बाल पकड़कर घसीटा, पति को भी पिटवाया; MP में बहू का खौफनाक चेहरा
    Featured

    सास को जमीन पर पटककर पीटा फिर बाल पकड़कर घसीटा, पति को भी पिटवाया; MP में बहू का खौफनाक चेहरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6589490581743782443873d486e7d4d9158ac79712ab16aed8c6fb4102ad218f888a17e4f1209a9558e33d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बहू ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीट दिया। बहू के पिता और भाई ने उसके पति को भी बुरी तरह पीटा ।इसका एक सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से बनाया गया वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

    मामला शिंदे की छावनी स्थित आदर्श कॉलोनी का बताया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित वृद्धा और उसका बेटा बीते चार दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काट रहे थे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई, तब जाकर इंदरगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया,लेकिन एफआईआर में घर में घुसकर की गई मारपीट का जिक्र तक नहीं किया गया। मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब पीड़ित वृद्धा और उसका बेटा एसएसपी ग्वालियर से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

    सास को वृद्ध आश्रम ना भिजवाने से पति से नाराज थी बहू

    शहर के शिंदे की छावनी आदर्श कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला सरला बत्रा ने बताया कि उनके पति का स्वर्गवास तीन साल पहले हो चुका है। वह अपने बेटे विशाल बत्रा और बहू नीलिका और बच्चों के साथ रहती हैं। बहू, उनको घर में रखना नहीं चाहती है और अपनी सास को वृद्धा आश्रम भेजना चाहती है , लेकिन पति को ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। बताया जा रहा है कि बहू पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहती है। जिस पर बहू से उनकी अक्सर बहस होती रहती है। दोपहर 2 बजे बहू, वृद्ध सास के साथ गाली-गलौज कर रही थी। घर में होने वाली मामूली सी बातों पर वह अक्सर ऐसे ही गाली गलौज करती थी। इस पर उनके बेटे ने बहू को रोका तो बहू ने अपने पिता को फोन कर दिया। कुछ देर बाद बहू के पिता सुरेन्द्र कोहली, भाई नानक कोहली और तीन से चार अन्य लड़के उनके घर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    बहू के पिता और भाई ने घर में अंदर घुसकर गालियां दी और सरला के बेटे विशाल को पीटा। जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो बहू नीलिमा ने उसे बेरहमी से पीटा। जमीन पर पटककर घूंसे मारे। बाल पकड़कर घसीटा, सिर दीवार में मारा और थप्पड़ भी मारा। इसके बाद सड़क पर भी बाहर निकालकर मारपीट की। साथ ही यह धमकाकर चले गए कि नेतागिरी की तो जान से मार देंगे।

    हमला होने के बाद 70 वर्षीय सरला अपने बेटे को लेकर इंदरगंज थाना पहुंची तो वहां सभी हमलावर पहले से ही बैठे मिले। जब महिला और उसका बेटा पुलिस से मिले तो पुलिस ने आवेदन लेकर जांच करने की बात कही। इतना ही नहीं CCTV कैमरे के फुटेज भी दिखाए पर पुलिस की इसमें कोई रुचि नहीं थी। इसके बाद पीड़िता वृद्धा और उसके बेटे ने अगले दिन घटना के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पूरी घटना बताई। साथ ही घटना के संबंध में CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दिखाई।इसके बाद अगले दिन वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने इंदरगंज में केस दर्ज किया।

    सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया कि मां और उसके बेटे के साथ बहू और उसके परिजन ने मारपीट की है। इसमें मामला दर्ज किया गया है। अब फरियादी पक्ष ने कुछ CCTV फुटेज और वीडियो दिए हैं। उसके आधार पर मामले की जांच हो रही है

    यह भी पढ़ें: मध्यान भोजन में मिली मरी हुई छिपकली, 65 बच्चों की बिगड़ी तबियत, लापरवाह प्रधानपाठिका पर गिरी निलंबन की गाज

    यह भी पढ़ें :  Korba: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: 4 महीने बाद पुलिस ने सुलझाई युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी, सिर व धड़ जलाकर अलग-अलग छिपाया गया था, 5 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: दस मुस्लिम परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, इस वजह से अपनाया था इस्लाम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    July 30, 2026

    6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान

    July 30, 2026

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,795 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,457 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,151 Views
    Don't Miss

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री कृ.प.शा.स्ना.महा.देवास में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं…

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.