Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोबाइल स्नैचिंग कर चलती ट्रेन से यात्री को दिया धक्का, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल
    Featured

    मोबाइल स्नैचिंग कर चलती ट्रेन से यात्री को दिया धक्का, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n696549280176810063870134fe9ed0b2b875048cc0da6f44dd36e0ccfc83a9e1948b5b6ee082ffc43fce2d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    महासमुंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चलती पैसेंजर ट्रेन में मोबाइल छीनने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने एक यात्री को धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

    इस दर्दनाक हादसे में यात्री के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री की पहचान ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कादोमेरी गांव निवासी संतू मांझी (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि संतू मांझी रायपुर से टिटलागढ़ जा रही पुशपुल पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे थे। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रेन महासमुंद शहर के बिठौबा टॉकीज के पीछे से गुजर रही थी, उसी दौरान संतू मांझी अपने मोबाइल फोन पर कुछ देख रहे थे। तभी ट्रेन में मौजूद कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनका मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही संतू मांझी संतुलन खो बैठे और सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। दुर्भाग्यवश उनके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आसपास पटरी के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें गिरते हुए देखा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद राहुल आंवड़े भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए डायल 112 को सूचना दी।

    पार्षद और स्थानीय नागरिकों की मदद से गंभीर रूप से घायल संतू मांझी को रेलवे ट्रैक से उठाकर डायल 112 वाहन तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि संतू मांझी के पैरों से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए जैसे ही वाहन में बिठाया गया, वह बेहोश हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यात्रियों ने ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और रेलवे प्रशासन से चलती ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    यात्रियों को भी ऐसी घटनाओं  से बचने के लिए खास सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी भी ट्रेन के खिड़की दरवाजे पर मोबाइल का इस्तेमाल ना करें ।अगर आवश्यक हो तो अपने आसपास सुरक्षा का ध्यान रखें। अगर किसी अन्य यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगे तो तत्काल इसकी सूचना RPF या हेल्पलाइन नम्बर 139 पर दें ।

    यह भी पढ़ें:ITI रायपुर में 12 जनवरी को प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन, विभिन्न संस्थानों में निकली है बम्पर वेकैंसी
    यह भी पढ़ें:भिखारी ने भीख के पैसों से बचाई 500 लोगों की जान, दरियादिली देख खुद पीएम मोदी भी हो गए मुरीद
    यह भी पढ़ें:कार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, पैर में आयी चोट, कार के नीचे आने से बाल-बाल बची शिक्षिका, घटना उपरांत वाहन चालक फरार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.