छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा संचालित ‘स्वर्गीय बी.एल. पालीवाल स्मृति पत्रकार व्यायाम शाला’ (मल्टी-जिम) में सदस्यों की सक्रियता और उपयोगिता लगातार बढ़ती जा रही है। 1 जुलाई से शुरू हुई इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ लेने पत्रकार और उनके परिजन नियमित पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को वरिष्ठ सदस्य श्री किशोर शर्मा जी ने जिम पहुंचकर ट्रेडमिल व अन्य मशीनों पर अभ्यास किया। इस दौरान नियमित आने वाले वरिष्ठ सदस्य श्री रवि पी. सिंह जी भी मौजूद रहे, जो साथियों को जरूरी टिप्स व मार्गदर्शन दे रहे हैं। क्लब के सचिव दिनेश राज, सदस्य विजय कुमार सिंह, राजीव प्रजापति और अतुल यादव, श्री सृजन शर्मा भी दैनिक रूप से पहुंचकर व्यायाम कर रहे हैं।
*समय:*
सुबह 06:00 से 09:00 बजे तक।
शाम 06:00 से रात 08:00 बजे तक।
यह भी पढ़ें: Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु
यह भी पढ़ें: नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

Editor in Chief




