छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित
कोरबा (ईएमएस) भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु औंर मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सहायक इकाइयों के रूप में उद्योगों का समर्थन करते है, जिससे देश के समग्र औद्योगिक विकास में भारी योगदान मिलता है। जिसका पूर्ण नियंत्रण एवं संचालन भारत सरकार की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा की जाती है।
इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा एमएसएमई काउंसिल इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध, लब्धख्याति एवं समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को एमएसएमई का केंद्रीय सदस्य का कार्यभार सौपा गया।
पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा एमएसएमई के केंद्रीय सदस्य के रूप में दिये गये अपने दायित्वों एवं लक्ष्यों को बेहतरीन रूप से संपन्न किया और इस विशेष योगदान के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।
होटल ब्लू डायमंड कोरबा में आयोजित रीजन कान्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता एवं पूर्व प्रान्तपालों व लायन सदस्यों की उपस्थिति में पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस पर पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन सदस्यो एवं नीति आयोग, जीवन जागृति सेवा संस्थान को इस सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा कि समाज सेवा मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मुझे जो भी जिम्मेदारी एमएसएमई के केंद्रीय सदस्य के रूप में सौपी गई है मै उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता रहूॅगा। उक्त समारोह में रीजन 1 के सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त लायन सदस्य उपस्थित थे। जिन्होने पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाए दी।

Editor in Chief






