Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    August 31, 2026

    Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    August 31, 2026

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, दीनदयाल कुंज बना उत्सव का केंद्र
    Featured

    कोरबा में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, दीनदयाल कुंज बना उत्सव का केंद्र

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260406 WA0060 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को भाजपा जिला मुख्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद गोष्ठी आयोजित कर पार्टी के विचारों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उद्योग व आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन एवं वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    IMG 20260406 WA0060

    इस अवसर पर भाजपा जिला मुख्यालय को आकर्षक झालरों, रंगोली एवं दीप से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय माहौल में नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने भाजपा की विचारधारा, गौरवशाली इतिहास और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराएं। साथ ही गांव चलो–बस्ती चलो अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान आम जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी के नेताओं ने संघर्ष जारी रखा

    IMG 20260406 WA0058

    वक्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इससे पूर्व पार्टी के नेता भारतीय जनसंघ के रूप में कार्यरत थे, जिसकी स्थापना अक्टूबर 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। जनसंघ को आगे बढ़ाने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू कर विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी के नेताओं ने संघर्ष जारी रखा।

    अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया

    IMG 20260406 WA0059

     

    वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। एक वोट से सरकार गिरने के बावजूद उन्होंने सत्ता के लिए अनुचित रास्ता अपनाने से इंकार किया। उनके कार्यकाल में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में अपनी पहचान मजबूत की तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए।

    मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले और जनकल्याणकारी योजनाएं बनीं विकास की पहचान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर के निर्माण तथा देशभर में आधारभूत सुविधाओं के व्यापक विस्तार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सशक्त रूप से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने में मदद मिली हैं।

    यह भी पढ़ें :  SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    यह भी पढ़ें: OMG: थानेदार ने जिस AK-47 को खिलौना बताकर दी थी क्लीन चिट, वह खतरनाक आतंकी की निकली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/Dig रजनेश सिंह द्वारा चेतना अभियान की अनोखी पहल, बिलासपुर में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका

    यह भी पढ़ें: Assam: राहुल गांधी ने विवादित बयान देकर मचाई सनसनी, कहा- हमारी सरकार बनी तो हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालेंगे, सीएम सरमा ने किया पलटवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    August 31, 2026

    Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    August 31, 2026

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,898 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,501 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,367 Views
    Don't Miss

    SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    August 31, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका सामने…

    Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    August 31, 2026

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.