Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कुदरत का करिश्मा: दो बच्चों को किडनैप कर भाग रहे थे तीन किडनैपर, सड़क हादसे में तीनों की मौत, जिंदा बच गए दोनों मासूम
    Featured

    कुदरत का करिश्मा: दो बच्चों को किडनैप कर भाग रहे थे तीन किडनैपर, सड़क हादसे में तीनों की मौत, जिंदा बच गए दोनों मासूम

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7074695921775499253712d42bf146043cbb47868705648937eb61fa1c1e47db6466bba9be05f6d85f6dd3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareli) में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा कर गया. लखनऊ-दिल्ली हाईवे (Delhi Lucknow Highway) पर रविवार को हुए इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार हुए तीन लोग अपहरणकर्ता थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस गाड़ी में हादसा हुआ, उसमें से दो मासूम बच्चे जिंदा और घायल अवस्था में मिले.

    सीबीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो कार खड़े टैंकर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. शुरुआती तौर पर यह मामला सामान्य सड़क दुर्घटना लग रहा था, लेकिन जैसे ही पुलिस ने वाहन की जांच की, पूरा मामला पलट गया.

    गाड़ी से मिले दो मासूम, हथियार भी बरामद

    पुलिस को बोलेरो से दो छोटे बच्चे घायल और अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इसके अलावा वाहन से एक तमंचा भी बरामद हुआ. इससे साफ हो गया कि मामला गंभीर आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हुआ है.

    गुरुग्राम से हुआ था अपहरण

    जांच में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चे गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 1 इलाके के रहने वाले हैं. 6 साल का मयूर और 3 साल का लक्ष्य अपने पिता मनोज के साथ शनिवार शाम से लापता थे. बच्चों की मां पूजा ने गुरुग्राम में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पूजा के मुताबिक, उनके पति बच्चों को लेकर मंदिर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. बाद में एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें बताया गया कि मनोज को बंधक बना लिया गया है और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    हादसे ने बचाई बच्चों की जान

    बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता बच्चों और उनके पिता को लेकर कहीं जा रहे थे, तभी बरेली में यह हादसा हो गया. दुर्घटना में तीन बदमाशों की मौत हो गई, जबकि एक घायल आरोपी जिंदा बच गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इसी बीच पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बच्चों के पिता मनोज को भी सुरक्षित बरामद कर लिया. उन्हें फरीदपुर में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था.

    जान-पहचान का निकला मामला

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज को पहले से जानते थे. मुख्य आरोपी मनमोहन ने मनोज को अपने परिचित के घर में कैद कर रखा था. घर के बाहर और कमरे के अंदर ताले लगाकर उसे बंधक बनाया गया था.

    हत्या की साजिश का खुलासा

    पूछताछ में घायल आरोपी ने बताया कि अपहरण का मकसद मनोज की हत्या करना था. दरअसल, मनोज की गोद ली हुई बच्ची का मृतक आरोपी मनमोहन के साथ संबंध था, जिसका मनोज विरोध करता था. इसी रंजिश के चलते इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया.

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    बरेली पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता नत्थू और घायल आरोपी प्रिंस को हिरासत में ले लिया है. साथ ही गुरुग्राम पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है. चूंकि अपहरण का मामला गुरुग्राम में दर्ज है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी.

    मां ने सुनाई आपबीती

    बच्चों की मां पूजा ने बताया कि उनके पति ऑटो चालक हैं और 4 तारीख को सवारी छोड़ने के बाद मंदिर गए थे. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. बाद में आए फोन कॉल ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया. फिलहाल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है.

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर जांच कर रही है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें: कोरबा में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, दीनदयाल कुंज बना उत्सव का केंद्र

    यह भी पढ़ें: OMG: थानेदार ने जिस AK-47 को खिलौना बताकर दी थी क्लीन चिट, वह खतरनाक आतंकी की निकली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: Kanpur: नोटों की गड्डियों पर सोते थे अफजल और परवेज, किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती…

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.