Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दीपावली पर कोरबा को मिला लक्ज़री का नया उपहार — ‘होटल स्टे ऑरा’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन
    Featured

    दीपावली पर कोरबा को मिला लक्ज़री का नया उपहार — ‘होटल स्टे ऑरा’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251021 WA0029
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *शुभारंभ की पूर्व संध्या धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल, किछौछा शरीफ से पधारे धर्मगुरु आलाहजरत मक्की मियां के हाथों हुआ फातिहा कार्यक्रम संपन्न*

    कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के शुभ अवसर पर सोमवार को कोरबा शहर के टी.पी. नगर चौक के करीब में स्थित होटल स्टे ऑरा (Stay Orra) का भव्य शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। उनके साथ कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

    शहर की दीपावली की रौनक के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और पत्रकार सपरिवार शामिल हुए। सभी ने होटल संचालक मोहम्मद शफ़ी और उनके परिवारजनों को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया।

    लखन लाल देवांगन बोले — “स्टे ऑरा कोरबा की शान बनेगा”

    IMG 20251021 WA0028

    मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि “कोरबा औद्योगिक और सांस्कृतिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में स्टे ऑरा जैसे आधुनिक होटल का शुभारंभ इस शहर को नई पहचान देगा। होटल में फाइव स्टार स्तर की सुविधाएँ और स्थानीय भावनाओं का संतुलन दिखता है, जो इसे खास बनाता है।”

    उन्होंने होटल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि “यह पहल कोरबा के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगी।”

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि “होटल की स्वच्छता, अनुशासन और पारिवारिक माहौल इसे अन्य होटलों से अलग बनाते हैं। यहाँ शुद्ध शाकाहारी और नॉनवेज भोजन के लिए अलग फ्लोर और अलग स्टाफ की व्यवस्था विशेष रूप से प्रशंसनीय है।”

    यह भी पढ़ें :  दादी डॉ. प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान महादान

    शुभारंभ से एक दिन पूर्व धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    शुभारंभ से एक दिन पूर्व होटल परिसर में मुस्लिम समाज की परंपरानुसार धार्मिक अनुष्ठान और फातिहा का आयोजन किया गया था।
    इस कार्यक्रम में होटल संचालक के धर्मगुरु आलाहजरत मक्की मियां, किछौछा शरीफ (उत्तर प्रदेश) से विशेष रूप से कोरबा पधारे थे। उनके हाथों से मुस्लिम समाज की परंपरागत विधि-विधान के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और उन्होंने आलाहजरत मक्की मियां से आशीर्वाद प्राप्त किया। अग्रवाल ने इस अवसर पर होटल संचालक को बधाई देते हुए कहा कि “यह आयोजन समाजिक सौहार्द और परंपरागत मूल्यों की मिसाल है, जो शहर की धार्मिक एकता को और सशक्त करता है।”

    स्टे ऑरा में फाइव स्टार स्तर की सुविधाएँ

    ● होटल स्टे ऑरा को कोरबा का सबसे आधुनिक और प्रीमियम होटल माना जा रहा है। यहाँ 24 लक्ज़री कमरे हैं जिनसे शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। हर कमरे में स्मार्ट टीवी, हाई-स्पीड वाई-फाई, इटालियन फिटिंग्स वाले बाथरूम, मिनी बार, डिजिटल सेफ्टी लॉक और 24×7 रूम सर्विस जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

    ● होटल में ‘Saffron’ मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट, ‘SkyOrra’ रूफटॉप कैफ़े, सिटी व्यू पूल, आधुनिक जिम, और भव्य बैंक्वेट हॉल जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ हैं।

    शुद्धता और संवेदना का विशेष ध्यान

    स्टे ऑरा की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि ग्राउंड फ्लोर पर शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा, जबकि पहली मंजिल नॉनवेज प्रेमियों के लिए आरक्षित रहेगी। दोनों सेक्शनों के लिए अलग सेफ, अलग बर्तन और अलग वेटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि भोजन की शुद्धता और ग्राहकों की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है...

    प्रीतिभोज में आत्मीयता का संगम

    मुख्य कार्यक्रम के पश्चात होटल परिसर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने सपरिवार शामिल होकर भोजन का आनंद लिया। मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने भी आमंत्रित अतिथियों से आत्मीयता के साथ भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

    होटल संचालक मोहम्मद शफ़ी, प्रबंध निदेशक – Stay Orra Groups ने कहा कि “हमारा उद्देश्य कोरबा को ऐसा होटल देना था जो सिर्फ रहने की जगह न हो, बल्कि एक यादगार अनुभव बने। स्टे ऑरा गुणवत्ता, शालीनता और आधुनिकता का प्रतीक है।”

    स्टे ऑरा – कोरबा में आतिथ्य, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,876 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    बागपत/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में दो दोस्तों की हत्या का एक ऐसा…

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.