Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन
    Featured

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260505 WA00441
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे – घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्री के महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने हल्ला बोला है। निहारिका के घंटाघर चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान के संयोजन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को सिर पर उठाकर विरोध प्रदर्शन किया ।

    रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि फरवरी से लेकर अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में (लगभग 1380 रुपये) की वृद्धि कर चुकी है और अब 993 रुपये की वृद्धि अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़ोतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कीमतें टाल देती है और चुनाव खत्म होते ही जनता की चमड़ी उतारने का काम शुरू कर देती है। सरकार के पास महंगाई कम करने का एजेंडा नहीं है। सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं ।

    IMG 20260505 WA0045

    मनोज चौहान, जिलाध्‍यक्ष (ग्रामीण) ने कहा कि रोजमर्रा के सामानों पर मूल्य वृद्धि का नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई का अगला हमला पेट्रोल डीजल के दामों पर होगा। पिछले पांच वर्षों में 45 प्रतिशत गैस सिलेंडर का दाम बढ़ चुका है उसके बावजूद प्रधानमंत्री जी देश की जनता को नये नये सपने दिखाते हैं। बड़े बड़े विज्ञापन के जरिये वाहवाही लूटते हैं। दूसरी तरफ देश की आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। यूपीए के शासनकाल में गैस सिलेंडर के दाम 400 रुपये होने पर भाजपाई नेता महंगाई का रोना रोते थे ।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता शेख इश्तियाक ने कहा कि उभरती स्थिति ने पूरे देश में व्‍यापक परेशानी पैदा कर दी है जिससे कमजोर वर्ग एवं मध्‍यम वर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं । वरिष्‍ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी ने कहा कि व्‍यवसायिक गैस सिलेण्‍डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से सड़क किनारे खाने पीने के ठेले, छोटे ढाबे, रेस्‍टोरेंट और स्‍कूली बच्‍चाें के हॉस्‍टल बंद हो रहे हैं या बंद होने के कगार पर है ।
    महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि युद्ध के वजह से घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस की आपूर्ति नहीं हो रही तो बढ़े दाम पर कहां से आपूर्ति हो रही है । ग्रामीण महिला अध्‍यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार की गलतनीतियों के कारण देश भर में घरेलु एवं कमर्शियल गैस सिलेण्‍डर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और रसोई का खर्चा दिन – प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । गांवों में एक बार फिर लकड़ी चुल्‍हा जलने लगे हैं ।
    कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्‍यक्ष गजानंद प्रसाद साहु ने बताया कि रसोई गैंस, पेट्रोल, डीजल, राशन सामग्री के दामों में बढ़ती महंगाई का मुद्दा अत्‍यंत गंभीर है इसके विरोध में आम जनता को सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करना होगा, तभी मोदी सरकार नींद से जागेगी ।
    विरोध प्रदर्शन स्‍थल पर पार्षद एवं अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, पाली तानाखार के विधायक प्रत्‍याशी दुलेश्‍वरी सिदार पाली, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, गोरे लाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, एनएसयुआई अध्‍यक्ष मनमोहन चंद्रा, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, नेता प्रतिपक्ष बांकीमोंगरा मधुसुदन दास, जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा, महामंत्री सुधीर जैन, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, एफ डी मानिकपुरी, सुरेश पटेल, धनंजय चंद्रा, संतोष यादव, डॉ. डी आर नेताम, रामकुमार श्रीवास, प्रवीण ओगरे, संजू अग्रवाल, पार्षद रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, गीता गभेल, प्रेमलता बंजारे, अयोध्‍या कंवर, संदीप डहरिया,मोहनलाल चंद्रा, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल यादव, अविनाश बंजारे, मस्‍तुल कंवर, मंडल अध्‍यक्ष बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा‍ तिर्की, इकबाल कुरैशी, जवाहर निर्मलकर, हरवेन्‍द्र सिंह, अमृत लाल कंवर, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चंद्रवंशी, महेश राम साहु, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, कुंजबिहारी साहु, महेन्‍द्र थवाईत (गुड्डु) देवादयाल तिवारी, पुष्‍पा पात्रे, शायदा खान,शशिलता पांडेय, संजू पैकरा, ममता अग्रवाल, नफीसा हुसैन, टिंकी महंत, शांता मंडावे, गीता महंत, पूनम तिवारी, मीरा सिंह, झलकुंवर, शांति स्‍वरूप महंत, मीरा देवी, शशि सिंह , भुनेश्‍वरी, बसंती महंत, सुनीता चौहान, सीमा उपाध्‍याय, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, महेश राम साहु, फरियाद अली रिजवी, शब्‍बीर खान, अनिल कुमार, गणेश दास महंत, रामकुमार सिंह राठौर, चालेश्‍वर सिंह, रामकुमार साहु, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, करम प्रजापति, पंकज श्रीवास, एस महंत, आंगन बाई, गंगाबाई यादव, असलम खान, भीवेश गोस्‍वामी, मुन्‍ना खान, जगन्‍नाथ थवाईत, सिराज खान, ललित सोनवानी, गणेश बघेल, प्रकाश दास महंत, चमेली महंत, कुसुम भगत, नीलु सिंह, एस राव, हराबाई कुर्रे, सम्‍भावी डहरिया, सकीला बेगम, पुष्‍पा स्‍वामी, बिंदिया, चंदन साहु, आशा जोशी, सजीदा बेगम ने अपनी मांगो को रखते हुए कहा कि व्‍यवसायिक गैस सिलेण्‍डर में की गई 993 की वृद्धि को तत्‍काल वापस लिया जाए । 5 व 10 किलो की सिलेण्‍डरों में हुई 200 रूपये की बढ़ोत्‍ती को रद्द किया जाए । आम जनता और छोटे व्‍यापारियों को राहत देने के लिए सब्सिडी पुन: बहाल की जाए । महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाए । अंत में कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार इस जनविरोधी निर्णयों को वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस व्‍यापक विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन करने के लिए बाध्‍य होगी ।

    यह भी पढ़ें :  पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला....पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    यह भी पढ़ें: Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    यह भी पढ़ें: Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026

    Raipur: रायपुर में साहित्यकारों का हुआ सम्मान,‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को भी मिला सम्मान

    August 23, 2026

    शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,870 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित उत्तर प्रदेश…

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026

    दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान महाअभियान

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.