Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, तीन दुकान संचालकों पर हुई कार्यवाही, पटपरा के दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
    Featured

    Korba: राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, तीन दुकान संचालकों पर हुई कार्यवाही, पटपरा के दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260408 WA0044
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में राशन वितरण में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायत पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर और जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खाद्य अधिकारी को टीम गठित कर तत्काल जांच के निर्देश दिए। खाद्य विभाग द्वारा कोरबा के ग्राम पंचायत कोरकोमा व खोड्डल एवं पाली के पटपरा की उचित मूल्य दुकानों की विस्तृतजांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
    जानकारी के अनुसार जांच में पाया गया कि कोरकोमा की शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाली मां अन्नदात्री महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगभग 197.45 क्विंटल चावल और 22.82 क्विंटल नमक का व्यपवर्तन किया गया। साथ ही विभागीय निर्देशो का अवहेलना करते हुए आबंटन माह फरवरी और मार्च 2026 के दौरान विभाग से प्राप्त खाद्यान्न आबंटन का दुरुपयोग कर लगभग 435 राशन कार्डधारियों को राशन वितरित नहीं किया गया एवं पात्र हितग्राहियों का बायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत भी निर्धारित समयावधि में खाद्यान्न वितरण में गम्भीर अनियमितता पायी गयी।
    इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान खोड्डल की संचालन में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गई। दुकान की संचालक संस्था महिला स्व सहायता समूह द्वारा 334.98 क्विंटल चावल और 6 क्विंटल शक्कर के व्यपवर्तन किया जाना पाया गया। साथ ही दुकान संचालको द्वारा प्रत्येक माह दुकान सीमित दिनों तक खोलने और राशन वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत भी सही पाई गई। उक्त दोनों मामलों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा द्वारा संबंधित संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के संगत प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
    पाली विकासखण्ड के ग्राम पटपरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में भी संचालक संस्था महिला जागृति स्व सहायता समूह द्वारा आबंटन माह जनवरी 2026 के दौरान करीब 422 हितग्राहियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण उपरांत भी निर्धारित समयावधि में राशन नहीं दिया गया, जांच में खाद्यान्न के व्यपवर्तन की पुष्टि होने पर एसडीएम पाली द्वारा संचालकों को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधानकारक नहीं मिलने से क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक द्वारा दुकान संचालकों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है।
    खाद्य अधिकारी ने उपरोक्त शिकायतों के अतिरिक्त अन्य राशन दुकानों में हितग्राहियों को यथा समय राशन वितरण अप्राप्त होने के सम्बंध में बताया कि आबंटन माह जनवरी 2026 एवं फरवरी 2026 के अवितरीत राशन के वितरण हेतु माह मार्च 2026 में समस्त उचित मूल्य दुकानों को विभागीय प्रावधान दिया गया था, तथापि कतिपय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से उक्त माहों का वितरण निर्धारित समयावधि में न किए जाने संबंधी तथ्यों की जॉच करायी जा रही है। उन्होंने आबंटन माह मार्च 2026 के अवितरीत राशन के वितरण हेतु वर्तमान माह अप्रैल 2026 में ई-पॉस मशीन में आवश्यक प्रावधान उपलब्ध कराए जाने के संबंध में, खाद्य संचालनालय, नवा रायपुर को आवश्यक प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, तदनुसार विगत आबंटन माह के आबंटित खाद्यान्न के वितरण की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत वर्तमान माह अप्रैल 2026 में ही बैकलॉग वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    यह भी पढ़ें: Korba: मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से आईआईएम रायपुर में निःशुल्क एमबीए, 50 हजार मासिक छात्रवृत्ति का मिलेगा लाभ

    यह भी पढ़ें: कुदरत का करिश्मा: दो बच्चों को किडनैप कर भाग रहे थे तीन किडनैपर, सड़क हादसे में तीनों की मौत, जिंदा बच गए दोनों मासूम

    यह भी पढ़ें: मामूली विवाद के बाद 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने किया चाकू से हमला, दूसरे मामले में चाकू लेकर घूमते हुए विधि से संघर्षरत 2 बालकों पर वैधानिक कार्रवाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,552 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,002 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    आजकल, युवाओं का एक प्रमुख लक्ष्य शीर्ष तकनीकी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करना है, जिसमें…

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.