छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 21.06.2026 को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षा भाभी जी के मार्गदर्शन में प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन में योग महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी ने नियमित योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष श्री मति निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन तथा उनके सहयोगी सदस्यों श्रीमती विनीता कर्ण, श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन, श्रीमती बबीता मेहरा, एव श्रीमती इतिश्री बड़ई उपस्थित रहे एव सदस्याओं ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏🧘♀️🌿

Editor in Chief





