Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मेरठ में दो महिलाओं ने अपने-अपने प्रेमियों से पति की करवाई हत्या, एक को गोली मारी, दूसरे का गला दबाकर फेंका
    Featured

    मेरठ में दो महिलाओं ने अपने-अपने प्रेमियों से पति की करवाई हत्या, एक को गोली मारी, दूसरे का गला दबाकर फेंका

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6882100511762658986984ddad4fc2d26c1fb3a3ad23b6a5b792afa0528b08c0129b3665ea23bd91acd4a0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मेरठ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची . पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल की पत्नी अंजलि का उसी गांव के रहने वाले अजय के साथ अवैध संबंध थे. राहुल को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो घर मे विवाद शुरू हो गया. फिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव का है. 1 नवंबर की रात अजय ने राहुल को खेत में बुलाया और कथित तौर पर गोली मार दी. गोली लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अजय फरार हो गया. अगली सुबह झाड़ियों में राहुल का शव मिला. पिता टेकचंद ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

    SSP मेरठ, विपिन ताडा ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंध हैं. मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स से दोनों के जुड़े होने के सबूत मिले हैं. घटना के बाद से अजय फरार चल रहा था. गुरुवार, 6 नवंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अजय भागने की फिराक में है.

    पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए है. अजंलि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में अजय ने सच उगल दिया. उसने बताया कि पिछले डेढ़ साल से दोनों के बीच संबंध थे.

    यह भी पढ़ें :  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' का सफल आयोजन

    दूसरा मामला: प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटा

    मेरठ से ही एक और ऐसी खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपने पति की कथित तौर पर हत्या करवा दी. रिपोर्ट के मुताबिक, मामला रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है.

    SP (देहात) अभिजीत कुमार के मुताबिक, मृतक अनिल (32) की पत्नी काजल का गांव के ही आकाश नाम के युवक से अवैध संबंध थे. दोनों ने मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची. काजल ने पहले अनिल को नशे की गोलियां खिलाईं, फिर आकाश और उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर गंग नहर पुल के पास उसका दुपट्टे से गला घोंटा. जब अनिल पूरी तरह नहीं मरा, तो उसे अधमरी हालत में नहर में फेंक दिया.

     पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दुपट्टा और नशे की गोलियों का पत्ता बरामद किया है. पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया. अनिल का शव अभी तक नहीं मिला है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और शव की तलाश जारी है.

    यह भी पढ़ें: भगवा कपड़ा पहन भागवत कथाओं में जाता था मुस्लिम गैंग, महिलाओं के साथ करते थे कांड…खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान

    यह भी पढ़ें: बुजुर्ग मां-बाप को बहु-बेटे ने घर से निकाला, भूखे प्यासे 4 दिन सड़कों पर भटके, फिर फरिश्ता बनकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर बन गया ‘भूत’, 15 सालों तक मरकर भी जिंदा रहा, जानिए आखिर कैसे खुला इस रहस्य से पर्दा

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.