Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    June 26, 2026

    खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति ने जमीन बेच और मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही प्रेमी संग भागी
    Featured

    पति ने जमीन बेच और मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही प्रेमी संग भागी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n656598149174239293894029c342115909a8765c440dc40345ac22dd56e24c808ebb8a908c542e48309b8e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    नालंदा/स्वराज टुडे: बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो रिश्तों की नींव को झकझोर देती है। एक पत्नी ने अपनी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए पति से जमीन बिकवाने के बाद डिग्री हासिल करते ही उसे और अपने बच्चे को छोड़ दिया।उसने अपने प्रेमी के साथ भागकर मंदिर में शादी रचा ली। पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला है, मगर इस कहानी ने पति के सपनों को तार-तार कर दिया।

    पत्नी के सपने के लिए सबकुछ कर दिया कुर्बान

    पंकज कुमार और अंशुप्रिया की शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद अंशुप्रिया ने नर्सिंग की पढ़ाई करने की इच्छा जताई। उसका सपना था कि वह नर्स बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो। पंकज ने अपनी पत्नी की खुशी को अपने से ऊपर रखा। उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी और अंशुप्रिया का दाखिला ग्वालियर के एक नर्सिंग कॉलेज में करवाया। पंकज को यकीन था कि पत्नी की पढ़ाई से उनका परिवार मजबूत होगा।

    अंशुप्रिया ने कई साल मेहनत की और जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की डिग्री हासिल की। डिग्री मिलते ही उसने पंकज पर बाहर जाकर नौकरी करने का दबाव डाला। पंकज फिर मान गया। दोनों पुणे चले गए। वहां पंकज ने कुरकुरे की फैक्ट्री में नौकरी शुरू की, जबकि अंशुप्रिया एक क्लीनिक में नर्स बन गई। पंकज को लगा कि अब उनकी जिंदगी पटरी पर आ गई है। मगर यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी।

    3 फरवरी 2025 को अंशुप्रिया अचानक गायब हो गई। उसने न पंकज को कुछ बताया, न किसी और को। पहले तो पंकज को लगा कि कोई हादसा हो गया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की। मगर जांच में जो सच सामने आया, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

    यह भी पढ़ें :  हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    प्रेमी से पत्नी ने रचाई शादी

    पुलिस ने खुलासा किया कि अंशुप्रिया ने नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के आत्मा गांव के टिंकू सिंह के साथ शादी कर ली है। दोनों ने औंगारी मंदिर में विवाह कर लिया। पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत में अंशुप्रिया ने दावा किया कि उसकी शादी पंकज से जबरदस्ती करवाई गई थी। उसने यह भी कहा कि वह पहले से टिंकू सिंह से प्यार करती थी। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है।

    यह भी पढ़ें: OMG: 18 महीने पहले जिस महिला की हुई थी हत्या, परिजनों ने किया था क्रियाकर्म, वह जिंदा लौटी, आरोपी जेल में हैं बंद

    यह भी पढ़ें: चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को धमकाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप

    यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन जेब में ब्लास्ट होने से युवक का प्राइवेट पार्ट डैमेज, अस्पताल में भर्ती

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    June 26, 2026

    खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

    June 26, 2026

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,664 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,085 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    🔻 *शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश 🔻…

    यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    June 26, 2026

    खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

    June 26, 2026

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.