Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 8 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कर्क राशि में पूर्वुाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे मे आज राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रहों का चंद्रमा के साथ केंद्र योग बनेगा। साथ ही आज गुरु से चतुर्थ भाव में चंद्रमा के आने से गजकेसरी एवं अमला योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक भी सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आप आज बिजनेस में पूर्व में किए निवेश का लाभ पाएंगे। आपका उत्साह आज बना रहेगा, आप खेल और प्रतियोगिता में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से जिन जातको के काम का संबंध है उनको आज फायदा हो सकता है। कानूनी मामलो में आज आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। वैसे आज दिन के दूसरे भाग में आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। सेहत के ममले में दिन के दूसेर भाग में आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। बीपी की समस्या जिन जातकों को है उनकी परेशानी आज बढ सकती है।​

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा लेकिन आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से साथ बात व्यवहार में व्यवहारिक रहना होगा नहीं तो परेशान हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातको का प्रदर्शन बेहतर होगा, राशि स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव से आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी और आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिलेगा जबकि ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन रात्रि में आपको गरिष्ठ भोजन करने से बचना होगा नहीं तो अपच और उदर रोग संबंधी समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। दिन के पहले भाग में कुछ उलझन और तनाव महसूस करेंगे लेकिन दिन का दूसरा भा आपके पक्ष मे नजर आ रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाईयों से भी आपको आज मदद मिलने की उम्मीद है। आपके पिता को आज लाभ और सम्मान मिल सकता है। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी,आप बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि होगी। आपको आज उपहार और सम्मान मिलने का भी योग बना है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग मे आपको आज मानसिक तनाव मिल सकता, आपके अधिकारी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। लेकिन अच्छी यह भी है कि दिन के दूसरे भाग में आपकी समस्याओं का निदान होता जाएगा। आपको किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिल पाएगा। आपके लिए आज सलाह है कि भावुकता में आकर कोई भी फैसला करने से बचें। बच्चों और घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता होगी और इन पर आपको धन भी खर्च करना होगा। जो लोग आज भूमि का क्रय विक्रय करने जा रहे हैं उनको आज सभी कानूनी पक्षों की जांच करने के बाद ही डील फाइनल करना चाहिए अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। आपको आज किसी वस्तु की मरम्मत पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है।

    सिंह राशि

    आज का दिन सिंह राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ के साथ ही साथ खर्च के लिए भी तैयार रहना चाहिए। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियो से भी आज आप लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में आज दिन का पहला भाग उलझन भरा रहेगा। कोई बनता हुआ काम आपका आज अटक सकता है। लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी संयोग बनेगा। राजीतिक क्षेत्र से जिन लोगो को संपंर्क है उनको भी आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। पूर्व में किए गए किसी काम का आपको आज शुभ परिणाम प्राप्त होगा। बीमार चल रहे जातक आज दिन को दूसरे भाग में सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी।

    कन्या राशि

    आज गुरुवार का दिन कन्या राशि के लिए लाभदायक रहेगा, वैसे दिन के पहले भाग में आपको मानसिक तनाव और अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है। लेकिन दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार दिखने लगेगा। आपको बहनों और मौसी से लाभ और सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका पुराना फंसा हुआ माल भी आज निकल सकता है जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आपके लिए सलाह है कि, अपनी सोच सकारात्मक रखें और कल्पना लोक के निकलकर हकीकत का सामना करना चाहिए इससे आप जीवन की चुनौतियों का बखूबी सामना कर पाएंगे और आपको किसी मित्र से सहयोग भी मिलेगा। आज शाम आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे साथ ही आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। शरीरे ऊपरी भागों में आज कुछ परेशानी होने की आशंका रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। जो लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। वैसे आज आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज रखना चाहिए। नौकरी में आज आप अपना काम तेजी से निपटाएंगे और दिन के दूसरे भाग में आप मनोरंजक पलों का आनंद ले पाएंगे। आपको आज आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपको अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। वाहन सुख मिलने का भी संयोग बना हुआ है। आप जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। विदेशी क्षेत्र से जिन जातकों के काम का संबंध है उनको आज कोई लाभदायक मौका मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगो को कल मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिल रहा है। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दसवें उपरांत ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है जो आपके करियर और आर्थिक पक्ष को सपोर्ट कर रहा है। आपको आज नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। साथ ही आज अधिकारी वर्ग से आपको सपोर्ट भी मिल रहा है। आपके द्वारा पूर्व में किए काम का भी आज आपको फायदा मिलता दिख रहा है। तांबा और सोने के कारोबार से जुड़े जातको को आज विशेष रूप से फायदा मिल सकता है। प्रोपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातको के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पिता और ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का योग बना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती वैसे आज आपके बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज सोना और पीतल से काम में लाभ मिलने का योग बना है। राशि स्वामी की शुभ दृष्टि से आपको आज कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों से आपको आज सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। धार्मिक काम में आपकी आज रुचि रहेगी, आपके हाथो आज पुण्य काम भी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज सूर्य बुध की युति धनु राशि में होने से आपको आज चुनौतियों का सामना करने का भी बल मिलेगा और आप सरकारी क्षेत्र में कामयाबी पाएंगे। सेहत के मामले में आज आपका दिन अनुकूल है, दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कोई चिंता परेशानी भी दूर होगी।आज किसी को उधार पैसा न दें।

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज गुरुवार का दिन मिश्रित रहेगा। दिन के पहले भाग मे आपको अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आपको कुछ उलझन और तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आप आज कूटनीतिक योजना और दूरगामी सोच का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव का मूड भी आज बन सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से आपको आज सहयोग भी मिलेगा इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार में लचीलापन लाएं। आपको आज तकनीकी काम, इंजीनियरिंग और वाहन एवं बिजली के उपकरण संबंधी काम में विशेष लाभ मिलने का योग बना है। सेहत को लेकर आपको आज सजग रहना चाहिए, उतावलापन और जोखिम लेने से बचें चोट लग सकती है।

    यह भी पढ़ें :  भूखे कोबरा ने तोते को बनाया शिकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को आज अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा, दिन के पहले भाग में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। छात्रों का मन आज विचलित होगा जिससे पढाई से मन भटकेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा, कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पहले से चल रही है तो उपचार और परहेज संबंधी लापरवाही से आपको बचना चाहिए। जहां तक मेरी गणना है आपको आज धन के निवेश में संयम बरतने की जरूरत है। वैसे आज प्लास्टिक और अग्नि से संबंधित काम में आपको फायदा होगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र और शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए भी आज का दिन उत्साहवर्धक और सफलतादायक रहेगा। खर्च पर आपको आज संयम रखना होगा, लुभावने ऑफर के चक्कर में आप बजट से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। हड्डियों में पहले चोट लगी है तो दर्द उभर सकता है। सिरदर्द की भी समस्या होने की आशंका है।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज दिन के पहले भाग में संयम से चलना होगा। जल्दबाजी में और किसी के प्रभाव मे आकर किया गया निवेश आपको नुकसान दे सकता है। वैसे आज आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ रचनात्मक काम भी आज कर पाएंगे। कोई पूर्वपरिचित आपकी आज मदद कर सकता है। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हैं कि आपको लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा इसलिए बचत कर पाना कठिन होगा। दिन के दूसरे भाग में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। आप आज शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। शाम से रात का तक समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा है। सेहत के मामले मे आपको मौसम के अनुसार आहार विहार अपनाना चाहिए। कफ जनित समस्या से परेशानी हो सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  दिनांक 9/8/26 26 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अंतरराष्ट्रीय…

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.