Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 7 सितंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 7 सितंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कोई परिजन लंबे समय बाद मिलने आ सकते हैं। आप घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करना आपको नुकसान देगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी योजना में थोड़ा सोच समझकर ही धन लगाएं। आपको अपने मन में किसी बात को लेकर संशय नहीं रखना है। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप लापरवाही ना दिखाएं।

    वृषभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। आपको अपने अनुभवों से एक अच्छा लाभ मिलेगा और आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें विरोधी भी अधिक रहेंगे। आप किसी को नीचा दिखाने की कोशिश ना करें और अपने धन को सही योजना में लगाएं, नहीं तो डूब सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील आपको नुकसान देगी।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। दोस्तों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी सरकारी मामले में किसी अच्छे वकील से परामर्श लेना होगा।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा। कामकाज में आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसको उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसको लेकर लापरवाही करना नुकसान देगा।

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी गलत फैसले से नुकसान हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी न दिखाएं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनकी कोई पुरानी समस्या होने से भागदौड़ अधिक रहेगी और आपका खर्चा भी अच्छा खासा होगा।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आप समस्याओं के आने से परेशान रहेंगे। आपको कुछ नया सीखने को मौका मिलेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। संतान आपसे किसी वाहन की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। आपको किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से वाद विवाद में ना पड़ें। आपको बैंकिंग क्षेत्र में भी किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। आप अपनी क्रिएटिविटी से आज लोगों को हैरान करेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां आप समय से पूरा करें।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों की व्यस्तता रहने से आपका मन परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी बात बुरी लग सकती है। आपको अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    धनु राशि

    आज आपको धन से संबंधित मामलों में ध्यान देना होगा। आप अपनी जरूरत के कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें और किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेना आपके लिए पछतावा लेकर आएगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें और किसी नए काम में हाथ थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाएं। आपको अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां देनी होगी, तभी वह आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन लेने से बचना होगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिले, तो आप उसे तुरंत पकड़ें और आप अपने भोजन में अत्यधिक चीजों से परहेज रखें, नहीं तो आपको धन से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको पूरे जोर से कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यातीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में समस्या खड़ी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जो आपके लिए बाद में समस्या बन सकती है। किसी वाद-विवाद की स्थिति में आप चुप रहें। कारोबार में आपको कोई बहलाने फुसलाना की कोशिश कर सकता है। आप जीवनसाथी के कहने में आकर किसी योजना में धन लगाने से बचें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.