Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 10, 2026

    राशिफल 10 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 29 अप्रैल 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 29 अप्रैल 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 29 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज दिन रात वृषभ राशि में हो रहा है जिससे आज चंद्रमा उच्च के होकर गुरु के युति भी बनाएंगे जिससे गजकेसरी योग का भी आज शुभ संयोग बनेगा और इसके साथ आज गौरी योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आप संयम और धैर्य से आज सफलता का आकाश चूमेंगे लेकिन क्रोध से बात बिगड़ सकती है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और जीवनसाथी से साथ आपका प्रेम और सद्भाव भी बना रहेगा। किसी शुभ काम के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर जाएगा। आप कार्यक्षेत्र में आज पूर्व अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली के उपकरण और वस्त्रों से संबंधित कारोबार करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहा सकता है। ऐसे में आपको आज कोई भी जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना होगा। वैसे जिन लोगों के काम का संबंधी किसी तकनीकी क्षेत्र से वह अपनी कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी और सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए आज योजना बनाकर काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि कठिनाइयों से पार पाने के लिए सकारात्मक रहें।

    यह भी पढ़ें :  Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों से भी आज सहयोग मिलेगा और आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी कमाई बढाने के लिए आज किसी योजना में निवेश भी कर सकते हैं और आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आप किसी निवेश योजना में धन लगाकर लाभ पाने की प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज ज्ञान विज्ञान में आपकी रुचि रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधरेगी। कोई लाभदायक डील मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें अगर आप दबाव बनाने का प्रयास करेंगे तो सहकर्मियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप आज भावुकता में किसी की मदद भी कर सकते है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं जबकि आज बिजनस में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव के प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। इंक्रीमेंट और पद लाभ का भी संयोग बन सकता है।

    यह भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा सा रह सकता है। लाभ और सफलता का संयोग बनेगा लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम भी खूब करना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति के बात व्यवहार से क्रोध खूब आएगा लेकिन कुछ कर नहीं पाने से मन ही मन खीजेंगे। आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पारिवारिक विषय को लेकर घर के बड़ों से सलाह और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज किसी पूर्वपरिचित की मदद से पूरा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि पर पर आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आप आज धार्मिक और सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे। आपके हाथों से कोई पुण्य कर्म हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। आपको आज अपनी सकारात्मक सोच और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनसे प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। घर परिवार में आज आपकी स्नेह और तालमेल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा। आपके विरोधी और शत्रु आज आपका चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा और आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिलेगा। बैंकिंग के संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कोई अटका काम आपका पूरा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। राशि के पंचम भाव में बना चंद्रमा और गुरु का शुभ योग आपको आज बच्चों की ओर से भी खुशी प्रदान करेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात बन सकती है। बिजनस में आज अच्छी कमाई होगी। आप आज कमाई के नए साधन भी प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रुचिकर खानपान का आप आनंद ले पाएंगे।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कमाई भी आज बढेगी। नौकरी में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। सहकर्मियों की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में आपको आज कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप आज कुछ घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भावुक बनाएगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे है उन जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आज प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज सुख पाएंगे, आपसी तालमेल भी बना रहेगा। कहीं से कोई आमंत्रण या अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान का दायरा बढेगा। बिजनस में कमाई भी अच्छी होगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 10, 2026

    राशिफल 10 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 10, 2026

    अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

    June 10, 2026

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,618 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026

    सहारनपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गोचर महाविद्यालय…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 10, 2026

    राशिफल 10 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 10, 2026

    अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.