Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ​आज का राशिफल : ​28 जनवरी का दिन वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात वृषभ राशि में होगा। इस गोचर में चंद्रमा आज कृतिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज सुनफा योग बनेगा क्योंकि आज चंद्रमा से द्वितीय भाव में गुरु विराजमान हैं। इस योग को ज्योतिषशास्त्र में बहुत ही शुभ योग माना गया है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों मे अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज आपकी जमा पूंजी मे भी वृद्धि होगी। आपको आज पिता पक्ष से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। फैमिली लाइफ मे आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा और आपको आज बच्चों की ओर से भी खुशी मिलेगी। किसी पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें नहीं तो लोग मित्र बनकर आपको नुकसान भी पहुंचा सकता हें। सेहत के मामले में आज आपको आंखों का ध्यान रखना चाहिए, आंखों से संबंधित कुछ समस्या आज आपको होने की आशंका है।

    वृषभ राशि

    आज बुधवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए करियर और कामकाज के मामले में मिलाजुला रहेगा। आपका आज नौकरी में किसी पुराने अटके काम को निपटाने में सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र या सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। किसी सरकारी विभाग से संबंधित कोई काम आपका फंसा हुआ है तो उसे निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपके लिए आज सलाह है कि दिखावे और दोस्तों के चक्कर में आज धन खर्च करने से बचें। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास करने वाले जातकों को आज कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। आज का दिन आपकी लव लाइफ के मामले में भी अनुकूल रहेगा। आप प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंग। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। वातकारक भोजन से परहेज करें, वायु विकार की समस्या हो सकती है।​

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आप परंपरा और नियमों का पालन करते हुए काम करेंगे लेकिन आपसे आज नियम से हटकर कुछ काम करने की मांग हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको आज कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी साथी सहकर्मी की जिम्मेदारी आपको लेनी होगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको कुछ अनचाहे खर्च का भी सामना करना होगा। छात्रों को आज अपनी पढाई पर फोकस करना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से परेशानी होगी। वैसे आज आपको किसी निकट संबंधी से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में आज कोई गलतफहमी न हो इस बात का ध्यान रखें। धर्म अध्यात्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों को आज उच्च के चंद्रमा के प्रभाव से लाभ मिलेगा। आज आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढेगा। आप नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज सफलता पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप कारोबार में कोई लाभदायक डील कर पाएंगे। फैमिली बिजनेस में भी आज आपको फायदा हो सकता है। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। विदेश में रहने वाले संबंधियों से आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय बीतेगा। प्रेम संबंध के मामले में भी दिन अच्छा है। घर में बुजुर्ग हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें।​

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से कर्मभाव में हो रहा है। ऐसे में आज आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल और गति बनी रहेगी। नौकरी मे आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़े अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में आपको आज पुराने क्लाइंट या परिचित के माध्यम से फायदा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभ के साथ ही साथ खर्चीला भी रेहेगा। आपको न चाहते हुए भी कुछ खर्च करने होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। भाइयों के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकता है इसलिए आपस में उलझने से आपको बचना होगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें आपको आज पित्त से संबंधित समस्या होने की भी आशंका रहेगी, जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनको भी अपना ध्यान रखना चाहिए।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपको आज करियर और कामकाज में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी राशि से आज भाग्य भाव में हो रहा है चंद्रमा का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा। आपके विरोधी और शत्रु भी आज आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। अकाउंट और बैंकिंग के काम से जुड़े जातकों को आज लाभ का मौका मिल सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज धातु और किराना के कारोबार में भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज बड़े भाइयों की मदद से फायदा होगा। मित्रों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। आप लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ यादगार समय बिता पाएंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। लेकिन रक्त संबंधी कुछ समस्या हो सकती है, कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  शिवशक्ति सेवा संस्था के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बने पार्षद नरेंद्र देवांगन, समाजसेवियों का किया सम्मान

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, कुछ अप्रत्याशित खर्च का भी संयोग बनेगा। नौकरी में आज का दिन मानसिक तनाव दे सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज संयम से काम लेना चाहिए, सभी पक्षों को ध्यान रखकर ही आपको आज कोई भी फैसला लेना चाहिए। कोर्ट कचहरी के काम में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप आज रचनात्मक कार्यों में भी अच्छा कर सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। संतान से संबंधित किसी चिंता तनाव का समाधान होगा। आपको आज किसी प्रकार का संक्रमण होने की आशंका रहेगी, अपना ध्यान रखें। संतुलित आहार लें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से आज सप्तम भाव में बैठा हुआ चंद्रमा आपको करियर में सफलता प्रदान करेगा। नौकरी में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको अपने कुछ पेंडिंग का भी आज निपटाने होंगे। दिन के दूसरे भाग में आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ सकता है। साझेदारी के काम में आज आपको फायदा होाग। आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आज लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। गौर जरूर खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद बीतेगा। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सहयोग मिल सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते कि आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी लेकिन अतिउत्साह में चोट लग सकती है, सतर्कता बनाए रखें।​

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। कामकाज के साथ आज आपको आज कुछ सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। अचानक बनने वाली किसी परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजनाओं भी बदलाव करना होगा। आज कमाई के साथ आपका खर्च भी बढेगा। वैसे आज आपको किसी शुभ काम में भी धन खर्च करना पड़ सकता है। पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। सुसराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज कुछ अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद 'भूत' ने किया राजफाश

    मकर राशि

    मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन कमाई के साथ ही साथ पारिवारिक जीवन के मामले में भी अच्छा रहेगा। आप नौकरी में आज अधिकारियों के साथ ही साथ सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज पूरा हो सकता है। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको आज पूर्व में किए निवेश का भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों से संबंधित आपकी किसी चिंता का भी समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें, दिन के दूसरे भाग में आज आप थकान और सुस्ती महसूस करेंग।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको करियर में भाग्य आगे बढने का मौका देगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप किसी नई योजना पर आज काम शुरु कर सकते हैं। तकनीकी अनुभव और ज्ञान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना का लाभ उठा पाएंगे। कोई मित्र आज आपकी मदद कर कर सकता है। काम के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज दूसरों के मामलों में उलझन से बचना चाहिए नहीं तो आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज बुधवार का दिन साहस और धैर्य से सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप आज आर्थिक योजनाओं में लाभ प्राप्त कर पाएंगै। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलेगा। आप आज प्रॉपर्टी के काम में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। छोटी अवधि के निवेश से आज आपको बचना चाहिए। किसी की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिता की ओर से आज आपको सहयोग मिलेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक समस्या का निदान कर पाएंगे। भाईयों से आपको आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज कुछ अप्रत्याशित लाभ और सम्मान भी मिल सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के…

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.