Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 11 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन, और कन्या राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर में आज चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच शुभ योग बनेगा। साथ ही आज बुध और शुक्र की युति भी धनु राशि में होने जा रही है। ऐसे में आज धन वृद्धिकारक योग भी बन रहा है। ऐसे मे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख और आनंद से भरपूर रहेगा। आपको आज भाग्य से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपका कामकाज आज अच्छा चलेगा। बिजनेस मे आज आपकी अच्छी कमाई भी होगी। सामाजिक काम में भाग लेकर आप मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में संयम से चलना होगा, कुछ अप्रत्याशित और अनचाहे खर्च भी होंगे। कामकाज आज आपका सामान्य रूप से चलेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिल सकता है। लव लाइफ मे आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। आप रुचिकर भोजन का भी आनंद लेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। आपको आर्थिक योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। धर्म अध्यात्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। भाइयों से आपके संबंध मधुर और सुखद रहेंगे। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आपके घर में आज सुख साधन आने की खुशी होगी।

    यह भी पढ़ें :  लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज अपना काम पूरा करने में मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप आज पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी और साथ ही आपको आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन मिलने की भी आपको खुशी होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों को आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंग। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का संयोग बन सकता है। आपके घर पर आज मित्रों और सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। बिजनेस मे आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आप अपने पेंडिंग काम को भी निपटा सकेंगे। घरेलू काम में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आप संयम और धैर्य से अपने काम को निपटाने में सफल रहेंगे। आपको आज रुचिकर भोजन मिलने से प्रसन्नता होगी। लव लाइफ मे आज आपको प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर धन और समय खर्च करेंगे। परिवार के साथ आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। शिक्षा और शिक्षण संबंधी कार्य में आपकी आज सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन मनोरंजक रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति आज सजग रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी आज बेहतर रहेगा। आपको किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आप दिन के पहले भाग मे आज घर के जरूरी काम निपटा पाएंगे। आप कला और संगीत में आज रुचि लेंगे, किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल के संबंधियों से भी आपको आज सहयोग मलेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत और खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अप्रत्याशित खर्च भी आपके होने वाले हैं। आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वाहन और यात्रा पर खर्च का संयोग बनेगा। भाइयों से आज आपका सामंजस्य बना रहेगा, और आपको उनसे सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो प्रेमी से कहासुनी हो सकती है। घर के किसी उपकरण पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको कारोबार मे आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप कुछ नया काम भी शुरू कर पाएंगे। होटल और धातु के काम में आपको आज विशेष लाभ मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक काम मे आपकी आज रुचि बनी रहेगी। आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। संतान की कामयाबी और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातक आज उत्साहित रहेंगे और अपने अटके काम को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आपको आज आर्थिक मामलों मे किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। काफी समय से अटका हुआ आपका काम आज पूरा होगा। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। घर के बड़ो से आपको आज सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। किसी मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बनेगा। सामाजिक काम में आपको आज भाग लेने से सम्मान मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    कुंभ राशि

    आज रविवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने पेंडिंग काम को पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आपको आज घरेलू काम को निपटाने में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप बिजनेस मे आर्थिक लाभ पाएंगे। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आप प्रेमी के साथ यादगार समय बिता पाएंगे। आपको आज उपहार और वस्त्र की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के काम में भी खूब लाभ मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए नहीं बाद में परेशानी हो सकती है। आपको अपने खानपान और सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए, सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। आपको आज किसी पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। लेकिन किसी दूसरों की बातों मे आकर आपको आज कुछ भी फैसला करने से बचना चाहिंए। बच्चों की ओर से आज आपका मन चिंतित हो सकता है। कुछ बनता काम भी अटक सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक…

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.