Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 मई 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 मई 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 1 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी है कि चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल हैं और द्वादश भाव में गुरु संचार कर रहे हैं। और दूसरी ओर सूर्य उच्च राशि मेष में हैं और सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र और बुध हैं तो दूसरे भाव में गुरु। इन स्थितियों में आज आदित्य योग और वेशी योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज मई का पहला दिन सूर्यदेव के प्रभाव से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा। आज आपके काम से अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको आज विशेष लाभ मिलेगा और साझेदारों से आप सहयोग और समर्थन भी पाएंगे। आज आज कुछ नई शुरुआत भी कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को पारिवार के बड़ो से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आप व्यस्त रह सकते हैं। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको आज निवेश का भी भी फायदा मिलेगा। आज आपका पैसों से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है। आपको आज किसी सुख साधन की प्राप्ति हो सकती है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको अपनी पूर्व मेहनत का भी आज फायदा मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज बुध और शुक्र की शुभ युति से आपका मान सम्मान बढेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर भी काम करने का मौका मिलेगा। आप मन पसंद भोजन का भी आनंद लेंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा। आपको आज किसी सुख साधन की प्राप्ति होगी। कोई पुराना लेन देन भी पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में संयम और सतर्कता से काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो आपका बनता काम भी आज प्रभावित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज 1 मई का दिन सरकारी काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो आज बातचीत से स्थिति को सुलझा सकते हैं। आपको आज पिता की लाभ मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान में संयम बरतें। आपको आज मित्रों से सहयोग मिलेगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और चतुराई से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय और काम में पैसा लगा सकते है। आपको आज बिजनेस में लाभ का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो आपको अपने दोस्तों के सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक क्षमता का भी फायद मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चिंता परेशानी भी दूर हो सकती है। यदि आपका जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था है तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों की समझदारी से मामला सुलझ सकता है। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल और लाभदायक होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। किसी बात को लेकर आप उलझन और तनाव में रह सकते हैं। आपके मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। आपको आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन विचलित और परेशान रह सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात से जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है। बच्चों की शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर भी आज आपको ध्यान देना होगा। बिजली के उपकरण पर धन खर्च हो सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों का मन आज किसी बात को लेकर वैचारिक उधेड़बुन में रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव मिल सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वैसे आज पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक और सामाजिक काम में आप रुचि लेंगे। पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। शाम का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। पार्टी या मनोरंजन का भी अवसर मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो उसे बढ़ाने के लिए आज आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आपको लाभ हो सकता है, किराना और धातु से संबंधित कार्यों में आज आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। और आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। आपको अपने माता-पिता या भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल और सुखद रहेगा।

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुख आनंद में बीतेगा। कोई व्यापार करते हैं तो उस व्यापार में आपको खूब मुनाफा होने वाला है। आज आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप रुचिकर खान पान का आनंद ले पाएंगे। अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो आज वह मतभेद दूर हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह का संयोग बन सकता है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज का दिन भौतिक सुख साधनों की वृद्धि करने वाला है। आप आज नौकरी में सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कोई पुराना माल भी निकल सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद या मतांतर हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.