Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित
    Featured

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251112 WA0012
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा के चुनाव से जुड़े विवाद पर सहायक पंजीयक, फर्म्स एंड सोसायटीज़, बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू) द्वारा दिनांक 10 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संस्था कि तरफ से गोपाल अग्रवाल द्वारा दिनांक 14/07/2025 को प्रस्तुत धारा 27 (छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीयन अधिनियम) के अंतर्गत प्रस्तुत निर्वाचन सूचना, अभिलेख, मतगणना विवरण तथा ऑनलाइन प्रस्तुत समिति सूची नियम अनुसार पाई गई। अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत सहायक पंजीयक ने निम्नलिखित पदाधिकारियों की समिति सूची को वैध एवं स्वीकृत कार्यकारिणी घोषित किया:
    पद नाम
    1) अध्यक्ष – गोपाल कुमार अग्रवाल
    2) उपाध्यक्ष – सत्यनारायण अग्रवाल
    3) सचिव – महेंद्र अग्रवाल
    4) कोषाध्यक्ष – अरविंद सिंघानिया
    5) संयुक्त सचिव – संजय कुमार केडिया
    6) सदस्य – आलोक अग्रवाल
    7) सदस्य  राज कुमार सोनी

    साथ ही दिनांक 07/07/2025 को स्वयं को संस्था का अध्यक्ष बताकर दावा की गई मनोज अग्रवाल उर्फ़ मन्नी की समिति सूची को अमान्य माना गया, क्योंकि प्रस्तुत दस्तावेज़ न तो प्रमाणित थे, न ही नियमों के अनुरूप। आदेश में स्पष्ट कहा गया है, दिनांक 01/07/2025 को निर्वाचन से सम्बंधित दस्तावेजो को प्रस्तुत नहीं किया गया। इस निर्णय के साथ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी विवाद समाप्त हो गए हैं, और गोपाल अग्रवाल की कार्यकारिणी को विधिसम्मत अधिकार प्राप्त हो गया है।यह निर्णय अपनी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विधिपूर्ण प्रक्रिया के कारण श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है।

    क्या है पूरा मामला:

    यह भी पढ़ें :  13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के आदेश (WPC 6329/2025) के अनुपालन में, माननीय पंजीयक महोदय, रायपुर द्वारा दिनांक 02 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया, जिसके अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को गठित मनोज अग्रवाल उर्फ मनी की कार्यकारिणी को अग्राह्य (अमान्य) घोषित किया गया और संस्था को 45 दिवस में नये निर्वाचन कराने के निर्देश दिए गये। उक्त आदेश के परिपालन में, दिनांक 10 जुलाई 2025 को निर्वाचन अधिकारी, सभापति नगर पालिका निगम नूतन सिंह ठाकुर की देखरेख में एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में विधिपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया अपनाते हुए श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा का निर्वाचन संपन्न कराया गया, जिसमें सी.ए. श्री गोपाल अग्रवाल भारी बहुमत से विजयी घोषित हुए। वहीं दूसरी ओर, पूर्व अमान्य कार्यकारिणी द्वारा तथ्यों को भ्रामक रूप से प्रस्तुत करते हुए दिनांक 01 जुलाई 2025 को स्वयंभू कार्यकारिणी का गठन किया गया और दिनांक 07 जुलाई 2025 को माननीय सहायक पंजीयक, फर्म्स एंड सोसायटीज़, बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू) के समक्ष धारा 27 के अंतर्गत विवरण प्रस्तुत कर दिया गया। दो अलग-अलग चुनाव संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होने पर, माननीय सहायक पंजीयक महोदय द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही हेतु दोनों पक्षों से अभिलेखों एवं साक्ष्यों की जांच हेतु पत्र जारी किए गए। परीक्षण के उपरांत को गोपाल अग्रवाल की कार्यकारिणी को वैद्य माना गया।

    संस्था का आभार एवं प्रशंसा

    IMG 20251112 WA0010

    श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा के निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक एवं न्यायसंगत निर्णय के लिए माननीय उच्च न्यायपालिका बिलासपुर, मंत्री लखनलाल देवांगन (कोरबा), श्रम मंत्रालय, माननीय सभापति नगर पालिका निगम एवं जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्दार्थ तिवारी, पंजीयक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, फर्म्स एंड सोसायटीज़ रायपुर, माननीय सहायक पंजीयक ज्ञान प्रकाश साहू, फर्म्स एंड सोसायटीज़ बिलासपुर, तथा कमल सागर व उनके समस्त विभागीय सहयोगियों एवं प्रशासनिक दल, हाई कोर्ट अधिवक्ता हर्षवर्धन अग्रवाल और संस्था के वरिष्ठ सदस्य भीखमचंद केडिया, नरेश अग्रवाल, संतोष मोदी, विनोद अग्रवाल, राजकुमार मोदी, सचिन कुमार सिंघल, मुकेश बेरलिया, धीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, भीम गुप्ता, संजय अग्रवाल आदि के प्रति हार्दिक आभार, सम्मान एवं साधुवाद व्यक्त किया है, जिन्होंने इस न्याय की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन सभी के न्यायप्रिय मार्गदर्शन, निष्पक्ष निर्णय एवं विधिसम्मत कार्यप्रणाली ने संस्था में लोकतांत्रिक परंपराओं की पुनर्स्थापना कर एक उदाहरणीय मिसाल प्रस्तुत की है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.