छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है ।
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्व माना गया है।
श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्नति, प्रगति, वैभव, ऐश्वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है ।
यह भी पढ़ें: वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़
यह भी पढ़ें: 6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान

Editor in Chief





