Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»21 वर्षीय छात्र को उसके जन्मदिन पर केक काटने 5 दोस्तों ने घर से बाहर बुलाया, फिर कर दिया आग के हवाले, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    21 वर्षीय छात्र को उसके जन्मदिन पर केक काटने 5 दोस्तों ने घर से बाहर बुलाया, फिर कर दिया आग के हवाले, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n690639732176420456154887bfa73927cf563c09a36c4a97d0fb216543af9138dfc877b9d497d117bb0418
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: मुम्बई के विनोबा भावे नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया. यहां दोस्ती के नाम पर दगा हुआ है. जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर 5 दोस्तों ने मिलकर 21 साल के छात्र अब्दुल रहमान को आग के हवाले कर दिया.

    केक काटने बुलाया और लगा दी आग

    यह घटना 25 नवंबर की रात की है. उस दिन अब्दुल रहमान का 21वां जन्मदिन था. रात के ठीक 12 बजे उसके दोस्तों ने उसे केक काटने और जश्न मनाने के लिए घर से नीचे बुलाया. अब्दुल के भाई के मुताबिक, जब वह नीचे पहुंचा, तो वहां मौजूद पांच दोस्त-अयाज़ मलिक, अशरफ़ मलिक, कासिम चौधरी, हुज़ैफ़ा खान और शरीफ़ शेख-उसका इंतजार कर रहे थे.

    शुरुआत में उन्होंने मजाक के तौर पर अब्दुल पर अंडे और पत्थर फेंके. लेकिन यह मजाक जल्द ही एक खौफनाक साजिश में बदल गया. दोस्तों ने अपनी स्कूटी से एक बोतल निकाली, जिसमें पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ था. उन्होंने इसे अब्दुल पर छिड़का और माचिस जलाकर उसे आग लगा दी.

    https://x.com/vani_mehrotra/status/1993517657996542357?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1993517657996542357%7Ctwgr%5Eeee0c23d760426617503aa666a25df4bf81644c8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    CCTV में कैद हुई वारदात

    यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में देखा जा सकता है कि अब्दुल आग की लपटों में घिरा हुआ है. अपनी जान बचाने के लिए उसने तुरंत अपने जलते हुए कपड़े उतार फेंके, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. गंभीर हालत में उसे पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. अब्दुल ‘बैचलर ऑफ अकाउंटिंग एंड फाइनेंस’ (BAF) के सेकेंड ईयर का छात्र है.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    दोस्तों से दुश्मनी क्यों? पुलिस तलाश रही जवाब

    पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3 (5) और 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अब्दुल पर डाला गया लिक्विड पेट्रोल था या कोई और केमिकल?

    सबसे बड़ा सवाल

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोस्तों ने अपने ही साथी के साथ इतना भयानक अपराध क्यों किया? क्या यह कोई पुरानी रंजिश थी या सोची-समझी साजिश? पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद ही इस वारदात के असली मकसद का खुलासा हो पाएगा.

    यह भी पढ़ें: बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, 3 मासूम हुए अनाथ, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा था सुसाइड नोट

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बैग और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले चोरों को यात्रियों ने रंगे हाथ धर दबोचा, फिर मौके पर ही की गयी जमकर धुनाई, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले अपने होने वाले दामाद संग फरार हुई सास, ताकती रह गई दुल्हन बनने वाली बेटी !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.