Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, 3 मासूम हुए अनाथ, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा था सुसाइड नोट
    Featured

    बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, 3 मासूम हुए अनाथ, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा था सुसाइड नोट

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6906439701764156374411756698e4097995afe10f99241cc1376261066f3321f8e93b89baa7eda458c097
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में रहने वाले एक दंपत्ति की लाश कमरे में मिली है। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वहीं पत्नी की लाश बिस्तर पर थी।

    युवक ने दीवार पर पत्नी की लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पति ने एक अन्य युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि भूकंप अटल आवास में रहने वाली नेहा उर्फ शिवानी तांबे और प्रेम तांबे निजी कंपनी में सफाई कर्मी थे। उन्होंने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर तक पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले। इसी दौरान शिवानी की मां रीना उनके घर पर आई।

    मृतका की मां ने धक्का देकर घर का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी थी। दामाद की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसे देखकर महिला की चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

    अपार्टमेंट में रहने वाले लाेग भी वहां पहुंच गए। तत्काल इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे की दीवार पर एक नाेट लिखा पाया।

    दीवार पर लिपस्टिक से पति ने कुछ लिख रखा था। उसने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से बात करने और उर्जा पार्क के पास उन्हें पकड़ लेने की बात लिखी थी। युवक ने अपनी और पत्नी की मौत का जिम्मेदार राजेश विश्वास को बताया है। उसने दीवार पर राजेश का मोबाइल नंबर भी लिख दिया था।

    यह भी पढ़ें :  उड़ीसा में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; कोरबा की टीम ने जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक; सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे सभी खिलाड़ी

    पत्नी की हत्या कर लगाई फांसी

    टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं, सुसाइड नोट पर युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह किया है। इससे आशंका है कि युवक ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीएम रिपोर्ट से पूरा मामला स्पष्ट होगा।

    मां-पिता की मौत, बच्चे हुए अनाथ

    पति-पत्नी की जिस समय लाश मिली बच्चे स्कूल गए हुए थे। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्हें स्वजन स्कूल से लेकर आए। बच्चों को जब पता चला कि उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है वे दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर परिवार के लोगों का भी हाल बुरा था। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बच्चों को संभाला। पुलिस की जांच के बाद शव चीरघर भेज दिया गया।

    हत्या के बाद लिखा आई लव यू

    पत्नी की हत्या के बाद युवक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका जाहिर की। साथ ही अपनी बात नहीं मानने की बात भी लिखी। युवक को इसका जिम्मेदार भी बताया। इसके बाद उसने आइ लव यू शिवानी भी लिखा था।

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बैग और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले चोरों को यात्रियों ने रंगे हाथ धर दबोचा, फिर मौके पर ही की गयी जमकर धुनाई, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: शादी के मंडप में पहुंचने से पहले डॉक्टर दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत, दुल्हन हुई बेहोश, दो परिवारों में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें :  1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद 'भूत' ने किया राजफाश

    यह भी पढ़ें: MP से कोचिंग के लिए पहुंची पटना, देह व्यापार के दलालों ने पहुंचा दिया रेडलाइट एरिया, पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के…

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.