Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहले डॉक्‍टर को 2 टुकड़ों में काटा, फिर पेट्रोल-पुआल से जलाया… बिहार में दिल दहला देने वाला मर्डर
    Featured

    पहले डॉक्‍टर को 2 टुकड़ों में काटा, फिर पेट्रोल-पुआल से जलाया… बिहार में दिल दहला देने वाला मर्डर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6982273211769311550561ed99363d368e340e75a81c6e2ec628f6fd6b2058195851790e84d80b88183531
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    नवादा/स्वराज टुडे: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत कोशी गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर (डॉक्‍टर) का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

    हत्या के बाद शव को दो हिस्सों में काटकर पेट्रोल और पुआल से जला दिया गया. गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय अशोक मिस्त्री के रूप में हुई है, जो गोरीहारी गांव का निवासी था और कोशी गांव में निजी क्लीनिक चलाता था. वह लगभग 10 वर्षों से ग्रामीण स्तर पर चिकित्सा सेवा दे रहा था.

    गुरुवार शाम से था लापता

    परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे पत्नी ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला. रात भर घर नहीं लौटने पर शुक्रवार सुबह रोह थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसी दौरान सूचना मिली कि कोशी बधार में एक खेत से धुआं उठ रहा है. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि वहां एक शव जल रहा है. चेहरे के बचे हिस्से से परिजनों ने अशोक मिस्त्री की पहचान की.

    एफएसएल और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही रोह थानाध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में डीएसपी हुलास कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव दो टुकड़ों में कटा हुआ और जला हुआ पाया गया है. सबूत जुटाने के लिए पटना से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

    यह भी पढ़ें :  वन विभाग के कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज

    पहले हत्या, फिर सबूत मिटाने की कोशिश

    बिहार पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट है कि पहले डॉक्टर की हत्या की गई, उसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में ले जाकर जलाया गया. शव के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है. डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे यह मामला प्रतिशोधात्मक प्रतीत होता है. हालांकि, परिजनों ने फिलहाल किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है. पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, आर्थिक लेन-देन, पेशेगत विवाद और व्यक्तिगत रंजिश-सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. नवादा एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि रात से लापता अशोक मिस्त्री का शव कोशी से बरामद हुआ है. शव को दो हिस्सों में काटकर जलाया गया है. पुलिस की टीम जांच कर रही हैं. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें: जीवन को बनाते और बिगाड़ते है शिक्षा, मीडिया व डॉक्टर : डॉ. सिंह; डीपीएस बन चुका है शिक्षा क्षेत्र का सिंबल
    यह भी पढ़ें: ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे TTE, तभी मौके पर पहुंची GRP ने कहा-अपनी तलाशी दीजिये, फिर हो गया बड़ा खुलासा
    यह भी पढ़ें: 40 फीसदी मुस्लिम आबादी…इस राज्य में कट्टरपंथियों ने उठाई अलग मुस्लिम जिले की मांग
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,660 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026

    उज्जैन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान लिए…

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.