Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम
    Featured

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260624 WA0048
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा कोरबा जिले के विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक संस्थानों में “मानसिक स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन” तथा “तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूक्ता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गेवरा एवं कुसमुंडा सीआईएसएफ कैंप, कलेक्टोरेट कोरवा, बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन तथा एनटीपीसी ईडीसी प्रशिक्षण केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुए।

    IMG 20260624 WA0058 IMG 20260624 WA0056

    कार्यक्रमों में सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक चिंतन, आत्मबल वृद्धि तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और आध्यात्मिकता इसके लिए एक प्रभावी आधार प्रदान करती है।

    IMG 20260624 WA0054 IMG 20260624 WA0053

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से डीआईजी श्री रघुबीर नारायण, सीनियर कमांडेंट थी नागेन्द्र कुमार झा, डिप्टी कमांडेंट थी प्रवेश पांडे, डिप्टी कमांडेंट श्री सतीश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट श्री टी. राजा, ट्रिपुरा स्टेट राइफल्स प्रथम बटालियन कुसमुंडा एसईसीएल के डिप्टी कमांडेंट थी मिहिर दत्ता, एनटीपीसी सीआईएसएफ के कमांडेंट श्री राजीव कुलहरी, बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट थी भारतेंदु पांडे, कोरबा जिले के विभिन्न थाना प्रभारीगण तथा आर.आई. श्री अनबराम पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    IMG 20260624 WA0052 IMG 20260624 WA0051

    कार्यक्रम को संबोधित करने हेतु ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से पधारे वीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई एवं बीके संजीव भाई ने सुरक्षा कर्मियों को आध्यात्मिक सशक्तिकरण, भावनात्मक संतुलन एवं कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को परिस्थितियों से ऊपर उठकर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है तथा जीवन में स्थायी शांति और संतुष्टि का अनुभव कराता है।

    यह भी पढ़ें :  जेएनयू में निकली हैं नॉन टीचिंग के 267 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026

    कार्यक्रम में उपस्थित बीके बिंदु दीदी, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके बिद्या दीदी, बीके ज्योति दीदी एवं बीके जितेश्वरी दीदी ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। बीके बिंदु दीदी ने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्म-जागरूकता से व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त कर सकता है। वहीं बीके रुक्मिणी दीदी ने आध्यात्मिक जीवनशैली को तनावमुक्त एवं खुशहाल जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित राजयोग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

    IMG 20260624 WA0050 IMG 20260624 WA0049

    सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सुरक्षा बलों, पुलिस विभाग एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किए जा रहे इस अभिनव प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर बेहतर समाज निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,734 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने दाण्डिक अपील…

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.