Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिर हो गया सोनम के प्रेम प्रसंग का खुलासा, पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमी राज कुशवाह को किया गिरफ्तार, जानिए कब कहाँ और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
    Featured

    आखिर हो गया सोनम के प्रेम प्रसंग का खुलासा, पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमी राज कुशवाह को किया गिरफ्तार, जानिए कब कहाँ और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 9, 2025Updated:June 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6677260411749456160932ade5f63921ed1c79c653c712bf32a44762e1b593b23aa2095beeb4bff9095f42
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    इंदौर/स्वराज टुडे: मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम का राज कुशवाह के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है.

    सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकर था प्रेमी राज कुशवाह

    मामले की जांच में सामने आया कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाह काम करता था. सोनम अक्सर फैक्ट्री के दफ्तर में आती थी और यहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ. राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा है. पुलिस के अनुसार, इस प्रेम प्रसंग के चलते सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.

    जानिए कब क्या हुआ

    बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी बीती 11 मई को धूमधाम से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे और 3000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में ‘लिविंग रूट्स’ पुल देखने गए.

    कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह चेकआउट किया. इसके बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला. 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. आज, 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    राजा ने पहले ही दे दिया था अपनी मां को ये बड़ा हिंट

    राजा की माँ ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि राजा को शादी से पहले इस बात का अंदाजा हो गया था कि सोनम इस शादी से खुश नहीं है। उसने अपनी मां को बोला भी था कि सोनम उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही और वह ये शादी नहीं करना चाहता। इसके बाद राजा की मां ने इस बारे में सोनम से बात की थी। तब सोनम ने कहा था कि वह ऑफिस के काम में बिजी थी इसलिए बात नहीं कर पाई। हालांकि इसके बाद वह राजा से बात करने लगी। लिहाजा गीले शिकवे दूर होने के बाद दोनों की शादी 11 मई को हर्षोल्लास के साथ सम्पन हो गयी ।

    इस बहुचर्चित हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

    उधर शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है. पुलिस अब इस हत्याकांड की साजिश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. इस मामले में चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया और तीन अन्य आरोपी इंदौर से पकड़े जा चुके हैं.

    क्या वाकई प्यार अंधा होता है ?

    देशवासी अभी मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड को भूले नहीं होंगे । उसमें भी मुस्कान ने असभ्य और जंगली समान दिखने वाले साहिल के प्यार में अंधी होकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर ड्रम में पैक कर दिया था, जबकि सौरभ साहिल से कहीं ज्यादा स्मार्ट, समझदार, शिक्षित और एक सभ्य इंसान था। इस मामले में भी सोनम का प्रेमी उससे 5 साल छोटा और उनकी फैक्ट्री में काम करने वाला मामूली नौकर निकला, जबकि राजा के व्यक्तित्व की उससे तुलना ही नही की जा सकती । ऐसे में सबके जेहन में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या वाकई प्रेम अंधा होता है ? अगर सोनम को राजा पसंद नहीं था तो उससे शादी करनी ही नहीं चाहिए थी । अपने माता पिता की सहमति अथवा असहमति से भी वो अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ शादी कर सकती थी । राजा से शादी का प्रपंच करने और उस मासूम व बेकसूर इंसान की हत्याकर एक माँ की गोद उजाड़ने की क्या जरूरत थी ।

    यह भी पढ़ें :  ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    हर माता-पिता के लिए खतरे की घंटी

    वर्तमान हालात को देखते हुए अब यह जरूरी हो गया है कि माता-पिता अपने पुत्र पुत्रियों की शादी करने से पहले हजार बार विचार विमर्श करें । ना केवल एक दूसरे परिवार की पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाएं बल्कि अपने पुत्र पुत्रियों से भी अच्छी तरह पूछताछ कर लें कि उनकी लाइफ में कोई है तो नहीं ? वो अपने भविष्य के लिए क्या चाहते हैं ? जिस परिवार से रिश्ता तय हो रहा है वे उससे खुश हैं अथवा नहीं ?

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास के लिए निकली कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून

    यह भी पढ़ें: सुकमा में IED ब्लास्ट, कोंटा ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, नए कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे एएसपी

    यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम ने ही सुपारी देकर पति को मरवाया, हुई गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,244 Views
    Don't Miss

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के…

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.