अपनी ही बेटी के आगे हाथ जोड़कर इज्जत की भीख मांगते रहे पिता, लेकिन माता-पिता की परवरिश के आगे भारी पड़ा ‘इश्क’

- Advertisement -

राजस्थान
डूंगरगढ़/स्वराज टुडे: जिस मां-बाप ने पालपोस कर बड़ा किया… अब उन्हीं से जान का खतरा बता रही डूंगरगढ़ निवासी युवती. बड़ी हैरानी होती है कि मां-बाप की 22 सालों की परवरिश पर डेढ़ साल का इंस्टाग्राम का प्यार भारी पड़ गया है. लड़की बोली मेरे माता-पिता ने खुद की इज्जत खुद गवाई हैं.

सोशल मीडिया बन गया है इश्कबाजी का माध्यम

वर्तमान समय में प्रतिदिन देखने को मिल रहा है कि लड़कियां उस लड़के के लिए अपने मां-बाप को छोड़ देती है, जिस लड़के से उस लड़की की जानकारी महज 12 महीने या 2 साल पहले हुई हो. अधिकतर दोस्ती तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक के जरिए होती है, जिस घर से लड़की निकलती है. उस लड़की के घरवाले अपने समाज में मुंह दिखाने से छिपते हुए नजर आते हैं. वहीं घर से भागी हुई लड़की यहीं तक बाज नहीं आती और पुलिस के पास पहुंचकर पालपोस कर बड़ा करने वाले अपने मां-बाप से और अपने भाइयों से जान का खतरा बताती हैं.

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर डूंगरगढ़ के बिग्गा बास वार्ड 14 निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मी नाई पुत्री गोपाल नाई अपने घर से भागकर सरदारशहर के भुरजी कुआं वार्ड 23 निवासी आकाशदीप पुत्र मनोज कुमार के पास आ गई. दोनों ने एक साथ रहने की सहमति पत्र कागजात तैयार करवा लिए. बाद में दोनों सरदारशहर पुलिस थाने पहुंचे और अपनी सुरक्षा की गुहार लगा डाली। 22 वर्षीय लक्ष्मी नाई ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मेरी दोस्ती आकाशदीप से इंस्टाग्राम पर हुई थी.

यह भी पढ़ें :  Korba news: शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी

लड़के के बारे में सुनकर माता-पिता ने रिश्ता जोड़ने से किया इनकार  

फिर दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी और वह एक दूसरे को चाहने लगे. लक्ष्मी ने बताया कि हम दोनों ने यह तय कर लिया था कि हम शादी करेंगे और उम्र भर साथ रहेंगे और करीब 2 महीने पहले लक्ष्मी ने अपने घर वालों को आकाशदीप के बारे में बताया. लक्ष्मी के घर वाले सरदारशहर आए और आकाशदीप के बारे में पता किया तो उनको किसी ने कहा कि आकाशदीप कुछ कमाता नहीं है, जुआ खेलता है और शराब आदि का नशा करता है. लड़के की करतूतें देख लक्ष्मी के घर वालों ने इस रिश्ते से मना कर दिया.

युवती ने किया माता-पिता का विरोध, कह दी ये बात

लक्ष्मी ने कहा कि मेरे माता-पिता अन्य लोगों की बातों में आ गए. उन्होंने मेरी बात पर विश्वास नहीं किया. लक्ष्मी ने कहा कि मेरे माता-पिता ने खुद की इज्जत खुद ने गवाई है. लक्ष्मी ने कहा कि अगर मेरे माता-पिता को खुद की इज्जत का कोई ख्याल नहीं है तो फिर मुझे उनकी इज्जत का ख्याल क्यों होगा. लक्ष्मी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मैं मेरी लाइफ मेरी मर्जी से जिऊंगी. मैंने 12वीं तक पढ़ाई की है. लक्ष्मी ने बताया कि हम दोनों ये सब बहुत पहले  करना चाहते थे लेकिन हमें मौका नहीं मिला.

वही जिसे वर्तमान में एक मां-बाप को अपनी बेटी को लेकर डर सताता रहता है. एक और जहां लक्ष्मी के माता-पिता लक्ष्मी के लिए अच्छे लड़के की तलाश कर रहे थे. वहीं दूसरी और लक्ष्मी अपने माता-पिता का प्यार प्रेम और उनकी सभी उम्मीदों को ठोकर मारकर घर की चौखट लांघकर अपने प्रेमी आकाशदीप के पास सरदारशहर पहुंच गई. वहां पर दोनों ने एक साथ रहने के कागजात तैयार करवा लिए. जब आकाशदीप और लक्ष्मी सरदारशहर पुलिस थाने पहुंचे तो लक्ष्मी के घर वाले भी सरदारशहर पुलिस थाने पहुंच गए और अपनी ही बेटी लक्ष्मी के आगे एक माता-पिता हाथ जोड़कर उसे वापस अपने साथ चलने के लिए भीख मांगते रहे.

यह भी पढ़ें :  UPSC करने जा रहा बड़ी भर्ती, CAPF के 349 सहायक कमांडेंट पदों के लिए करें अप्लाई; आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026

आप भी कहेंगे ऐसी औलाद भगवान दुश्मन को भी ना दे

इधर लक्ष्मी को माता-पिता के आंसू से कोई फर्क नहीं पड़ा और वह आकाशदीप का हाथ थाम कर उसके साथ पुलिस थाने से रवाना हो गई. लक्ष्मी ने बताया कि वह सिलाई का काम करती है और आकाशदीप एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर काम करता है. लक्ष्मी ने कहा कि उसे अपने माता-पिता और भाई से जान का खतरा है. इसलिए उन्होंने पुलिस थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई है. इधर आकाशदीप ने बताया कि वह लक्ष्मी का अच्छे से लालन-पालन करने के लिए और जिंदगी भर साथ निभाने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: कोरबा सांसद श्रीमती महंत की मांग हुई पूरी, 15 जुलाई से फिर से शुरू होंगी मेमू और डेमू ट्रेनें, श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रति अंचलवासियों ने जताया आभार

यह भी पढ़ें: एम्स ने निकाली ग्रुप B और C पदों पर भर्ती, अगस्त में होगी लिखित परीक्षा, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

यह भी पढ़ें:छह दिनों से लापता DU की छात्रा स्नेहा देबनाथ का यमुना नदी में मिला शव, त्रिपुरा की रहने वाली थी मृतका, जाँच में जुटी पुलिस

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -