Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026

    Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    July 21, 2026

    दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महायुद्ध के 9 बड़े अपडेटः बमबारी तेज हुई तो ईरान ने दी ‘नर्क का द्वार’ खोलने की धमकी
    Featured

    महायुद्ध के 9 बड़े अपडेटः बमबारी तेज हुई तो ईरान ने दी ‘नर्क का द्वार’ खोलने की धमकी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    6621f9cc59e67 iran israel war military strength 195746910 16x9 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चौथे दिन मंगलवार को दोनों तरफ से जमकर हमले किए गए. ईरान में राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में दिन भर धमाके गूंजते रहे.

    ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियों पर इजरायल ने ताबड़तोड़ हमले किए. वहीं ईरान ने अपने हमले तेज करते हुए खाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह हवाई अड्डों, बंदरगाहों और होटलों को भी निशाना बनाया. सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर भी हमला किया गया. आइए बताते हैं, इजरायल-ईरान युद्ध की 9 बड़े अपडेट्स-

    1) इजराइली सेना ने ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय पर हमला किया है. आईडीएफ ने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर भारी मात्रा में गोला-बारूद गिराए गए. इजरायल ने ईरान के उन औद्योगिक केंद्रों पर भीषण हमले किए हैं, जहां बैलिस्टिक मिसाइलें बनाई जाती थी. तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट भी हमलों की चपेट में आया है.

    2) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी और इजरायली फौज पर हमले और तेज करेंगे, जिससे नर्क के द्वार खुलेंगे. IRGC के एक जनरल ने कहा कि -इजरायल के हमले जारी रहे तो ईरान मिडिल ईस्ट के सभी आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाएगा. यदि ऐसा हुआ तो यह वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति के लिए बड़ा खतरा हो सकता है. ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हस्तक्षेप की गुहार भी लगाई है.

    3) युद्ध की वजह से ईरान में मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. ईरान की सरकारी मीडिया ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो चुकी है. घायलों की संख्या हजारों में है. ईरान के पवित्र शहर कोम में उस इमारत को भी निशाना बनाया है, जहां ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चयन करने वाली आधिकारिक संस्था की बैठकें होती हैं.

    यह भी पढ़ें :  सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए

    4) जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात के बात मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या इजरायल ने उनके ऊपर ईरान पर हमले के लिए दवाब डाला था. इस पर ट्रंप ने कहा- नहीं, एक्चुअली मैंने ही उस पर दबाव बनाया था. इससे पहले ट्रंप ने ईरान से बातचीत की संभावना खारिज करते हुए कहा कि ईरान की वायुसेना, नौसेना और रक्षा प्रणाली पूरी तरह खत्म हो चुकी है. ईरान बातचीत की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब वक्त बीत निकल चुका है.

    5) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने पुष्टि की है कि ईरान के प्रमुख नतांज परमाणु केंद्र को हालिया हमलों में नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार के रेडियोएक्टिव रेडिएशन फैलने की संभावना से इनकार किया गया है. नतांज ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट है.

    6) ईरान ने सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमले किए. इसके बाद एंबेसी को बंद कर दिया गया. इससे पहले कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर भी हमला हुआ था. अमेरिका ने सऊदी अरब, कुवैत और बेरुत में अबने दूतावास बंद कर दिए हैं.

    7) इजरायल ने लेबनान में अपनी जमीनी सेना उतार दी है और दक्षिण में कई जगहों पर कब्जा कर लिया है. 2024 में समझौते के बाद इजरायल की सेना पहली बार घुसी है. आईडीएफ ने एक दिन में दक्षिणी लेबनान में आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के 160 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. हिज़्बुल्लाह के हथियार निर्माण के प्रमुख और ईरानी कुद्स फोर्स में लेबनान कोर के चीफ ऑफ स्टाफ रजा खुज़ाई को मार गिराया है.

    यह भी पढ़ें :  चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    7) ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने साइप्रस में यूके के सैन्य अड्डे पर ईरान के ड्रोन अटैक के बाद वहां अपना युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है. स्टार्मर ने कहा कि हम वहां अपना युद्धपोत भेज रहे हैं. एंटी ड्रोन हेलीकॉप्टर भी तैनात किए जा रहे हैं.

    8) ईरान युद्ध की वजह से मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बिगड़े हालात को देखते हुए इंडिगो ने फंसे भारतीयों को निकालने के ल‍िए अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं. एयर इंडिया का विमान दुबई से भारतीयों को लेकर पहुंचा. ईरान में भारतीय दूतावास ने बताया कि ज्यादातर भारतीय छात्रों को तेहरान से बाहर पहुंचा दिया गया है.

    9 ) ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए, जो जुलाई 2024 के बाद सर्वोच्च स्तर है. अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई. वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स 2 पर्सेंट तक गिर गया. डाउ जोंस और नास्डैक 1.8 प्रतिशत लुढ़क गया.

    यह भी पढ़ें: एक पेड़ माँ के नाम और सारा जंगल मेरे नाम; सिंगरौली में गौतम अडानी को दी 06 लाख पेड़ काटने की परमीशन !

    यह भी पढ़ें: होली के ऐन पहले कोरबा पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 91 बदमाशों को भेजा गया जेल, 120 लोगों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: Pune news: स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, घबराहट में बिल्डिंग से कूद गई एक लड़की, हुई मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026

    Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    July 21, 2026

    दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

    July 21, 2026

    स्कूलों में जाँच कर करीब 61 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पकड़ा गया

    July 20, 2026

    कोरबा: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया कथा का रस पान

    July 20, 2026

    राशिफल 20 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,768 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,444 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,133 Views
    Don't Miss

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम…

    Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    July 21, 2026

    दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

    July 21, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    July 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.