Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10×12 का खुफिया कमरा, अंदर 50 जहरीले सांप…एक बार डसवाने की 50000 कीमत, गुजरात में नशे के सिंडिकेट का भंडाफोड़
    Featured

    10×12 का खुफिया कमरा, अंदर 50 जहरीले सांप…एक बार डसवाने की 50000 कीमत, गुजरात में नशे के सिंडिकेट का भंडाफोड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7030135841772530169614e8e12bb2d5900de2ece02b9861f4f9645e00f05c25db884f3901b8722aa69723
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: गुजरात की अपराध शाखा और वन विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई में नवरंगपुरा स्थित एक रिहायशी फ्लैट पर छापेमारी कर एक अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी और ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. 10×12 फीट के एक छोटे से कमरे में 50 से अधिक विदेशी सांपों और दुर्लभ जानवरों को ठूंस-ठूंस कर रखा गया था, जिनका उपयोग जहर निकालने और हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों में नशा सप्लाई करने के लिए किया जा रहा था.

    जांच में सामने आया है कि ये गिरोह केवल जानवरों की तस्करी नहीं कर रहा था, बल्कि उनके जहर का सौदागर भी था. अहमदाबाद, गांधीनगर और खेड़ा की गुप्त रेव पार्टियों में इस जहर की भारी मांग थी. नशे के लिए सांप के जहर की एक खुराक की कीमत 50,000 तक वसूली जाती थी. शौकीन लोग नशे के लिए सांपों से खुद को कटवाते थे या जहर की कुछ बूंदों को सीधे ब्लड में इंजेक्ट करते थे. अलग-अलग प्रजाति के सांपों से डसवाने के रेट भी अलग-अलग तय थे.

    फ्लैट बना विदेशी चिड़ियाघर

    पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी मणिकनंदन नादर (41) को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में केवल सांप ही नहीं, बल्कि दुनिया के दुर्लभ कोनों से लाए गए कई जानवर बरामद हुए. 50 विभिन्न प्रजातियों के विदेशी जहरीले सांप, लाल हाथ वाला टैमरिन बंदर, अफ्रीकी ग्रे तोते, नीले-सुनहरे मैकाऊ तोते, फारसी बिल्लियां और नीदरलैंड के बौने खरगोश बरामद हुए हैं.

    संगठित गिरोह और फार्मा कनेक्शन

    जांच एजेंसियों को संदेह है कि यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है जिसके तार चेन्नई और अन्य बंदरगाहों से जुड़े हैं. आशंका है कि इन जानवरों को सीमा शुल्क की चोरी कर अवैध तरीके से भारत लाया गया. सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांपों को दवा कंपनियों को भी अवैध रूप से बेचा गया था, जबकि जहर को ड्रग सिंडिकेट को सप्लाई किया जा रहा था.

    यह भी पढ़ें :  संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    कई एजेंसियों के रडार पर मामला

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एजेंसियां एक साथ जांच में जुट गई हैं. वन विभाग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की जांच कर रहा है. सीमा शुल्क विभाग विदेशी प्रजातियों के अवैध आयात-निर्यात के रास्तों की तलाश कर रहा है. वहीं, नगर निगम (AMC) घनी आबादी वाले इलाके में इन जानवरों से फैलने वाली बीमारियों के खतरे का आकलन कर रहा है. और साइबर सेल आरोपी के डिजिटल डिवाइस और बैंक रिकॉर्ड खंगालकर उसके ग्राहकों की सूची तैयार की जा रही है.

    यह भी पढ़ें: Pune news: स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, घबराहट में बिल्डिंग से कूद गई एक लड़की, हुई मौत

    यह भी पढ़ें: CG news: होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजधानी में 3 हजार जवान रहेंगे तैनात, हाईटेक तरीके से रहेगी हुड़दंगियों पर नजर

    यह भी पढ़ें: Bihar news: आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, लेकिन महिला के पति और परिजनों के चढ़ गया हत्थे, उसके बाद जो हुआ…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक एक अधूरा कानून, देश और महिलाओं दोनों के साथ भाजपा ने किया अन्याय – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    April 21, 2026

    “अक्ति तिहार” पर वैज्ञानिक प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम एवं उन्नत बीज वितरण संपन्न

    April 20, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026790 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    मध्यप्रदेश दतिया/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से न्याय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण और…

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.