Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को…फैशन शो, डांस, सिंगिंग, भाषण और कविता के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर

    August 20, 2026

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लश्कर के डिप्टी कमांडर रिज़वान हनीफ का पूरा परिवार जलकर खाक ! पाक में मचा हड़कम्प, अज्ञात हमलावर पर संदेह, जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसियाँ
    Featured

    लश्कर के डिप्टी कमांडर रिज़वान हनीफ का पूरा परिवार जलकर खाक ! पाक में मचा हड़कम्प, अज्ञात हमलावर पर संदेह, जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसियाँ

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69759201317688816274525c4d71cfd9c5e4aebb2745c3e011b49f5c58e97325625627649393bed7af8a73
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) और पाकिस्तान में इन दिनों आतंकवादियों के लिए हालात निरंतर मुश्किल में पड़ती नज़र आ रही है। लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर रहे रिज़वान हनीफ के घर में संदिग्ध हालत में आग लगने की घटना ने आतंकी संगठनों में ज़बरदस्त हड़कंप पैदा कर दी है।

    इस हादसे में रिज़वान के परिवार के कुछ सदस्यों की मौत की खबर सामने आयी है। साथ ही इस आगजनी के पीछे किसी ‘अनजान हमलावर’ का हाथ हो सकता है, हालांकि पाकिस्तानी एजेंसियां अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई हैं।

    कौन है रिज़वान हनीफ लश्कर-ए-तैयबा ?

    सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, रिज़वान हनीफ लश्कर-ए-तैयबा का एक महत्वपूर्ण चेहरा था और POK में सक्रिय रहते हुए उसका मुख्य काम लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों के बीच आपसी तालमेल और कोऑर्डिनेशन बनाए रखना था। इन संगठनों के बीच जिस तरह की ‘यूनिफाइड कमांड’ की बात सामने आती रही है, उसमें रिज़वान की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती थी। ऐसा दावा है कि पहलगाम आतंकी हमले से भी उसका सीधा या परोक्ष जुड़ाव रहा है और अफगानी आतंकियों की भर्ती व उन्हें भारत भेजने की साजिश में भी उसका पूरा हाथ था।

    कैसे लगी रिज़वान के घर में आग?

    रिज़वान के घर में आग लगने की घटना से ठीक 2 दिन पहले इस्लामाबाद में 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड हेडली के एक रिश्तेदार के घर में भी रहस्यमय तरीके से आग लगी थी। उस घटना में भी कई लोगों की मौत की खबरें सामने आई थीं। दोनों घटनाओं के पैटर्न को देखते हुए सुरक्षा विशेषज्ञ इसे सिर्फ संयोग नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में सक्रिय ‘अनजान गनमैन’ अब गोलियों के स्थान पर आगजनी को हथियार बना रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, यह एक नया ट्रेंड हो सकता है, जिसमें बिना सीधे हमले के टारगेट को ‘खत्म’ किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर....अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    आतंकवाद के खिलाफ सख्ती

    इस बीच जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवाद के खिलाफ सख्ती तेजी से बढ़ाई जा रही है। हाल ही में उपराज्यपाल ने आतंकवादियों से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े 5 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से संबंध होने के आरोप थे। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(C) के अंतर्गत की गई, जिसके तहत जांच प्रक्रिया को दरकिनार कर तत्काल बर्खास्तगी का अधिकार उपराज्यपाल को प्राप्त है।

    80 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को सेवा से हटाया

    जानकारी के अनुसार, बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में एक फॉरेस्ट गार्ड, एक असिस्टेंट लाइनमैन, एक शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। इससे पहले भी 80 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को इसी आधार पर सेवा से हटाया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि कोर्ट में ऐसे मामलों को साबित करना हमेशा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गवाह डर के कारण बयान से मुकर जाते हैं। इसी कारण से प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई का रास्ता चुना है।

    आतंकियों का ‘अंतिम संस्कार’

    सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरने के पीछे यही सख्ती एक बड़ी वजह है। सरकारी तंत्र के अंदर बैठे आतंक समर्थकों पर कार्रवाई, आतंकियों को शरण देने वालों की संपत्ति जब्ती और NIA व राज्य जांच एजेंसी (SIA) की सक्रिय भूमिका ने आतंकवाद की कमर तोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुल मिलाकर, चाहे POK में संदिग्ध आगजनी की घटनाएं हों या जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक सख्ती, आतंकियों के लिए यह दौर ‘अंतिम संस्कार’ जैसा साबित होता नज़र आ रहा है।

    यह भी पढ़ें :  15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    यह भी पढ़ें:;पति ने करवाई पत्नी की उसके प्रेमी से शादी, जब मां ने बच्चों को संग चलने को कहा तो मिला हैरान कर देने वाला जवाब….

    यह भी पढ़ें:;नीट छात्रा हत्याकांड में खुला बड़ा राज, हॉस्टल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

    यह भी पढ़ें:;सक्सेस स्टोरी: कभी डिलीवरी बॉय था मालिक, महंगे ब्रांड्स की कॉपी करके बना लिया अरबों का साम्राज्य

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को…फैशन शो, डांस, सिंगिंग, भाषण और कविता के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर

    August 20, 2026

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,856 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को…फैशन शो, डांस, सिंगिंग, भाषण और कविता के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति भावना को रचनात्मकता और प्रतिभा से जोड़ते हुए…

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.