Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न
    Featured

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260615 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी जमनीपाली में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज को अज्ञानता एवं नशे के अंधकार से निकालकर जागरुकताल और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया।

    IMG 20260615 WA0007

    कार्यक्रम में दर्री थाना की सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा, सेवानिवृत सीएसईबी कर्मचारी एस. एस. मूर्ति, महिला पतंजलि की जिला प्रभारी एस. लक्ष्मी मूर्ति, बालको हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्कृत व्याख्याता संजय राठौर, वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद किशन कुमार तथा ब्रह्माकुमारीज की कोरबा क्षेत्र प्रभारी बी. के. रुक्मणी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अपने संबोधनों में सभी अतिथियों ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

    IMG 20260615 WA0009

    सेवानिवृत्त सीएसईबी कर्मचारी एस. एस. मूर्ति ने कहा कि नशामुक्त समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी।

    महिला पतंजलि जिला प्रभारी एस. लक्ष्मी मूर्ति ने योग, प्राणायाम एवं भारतीय संस्कृति को अपनाकर स्वस्थ और नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

    संस्कृत व्याख्याता संजय राठौर ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार नशे से बचाव के सबसे प्रभावी साधन हैं।

    यह भी पढ़ें :  आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित... 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद किशन कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करना होगा। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने राजयोग एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से मानसिक सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि आत्मिक जागरुकता से व्यक्ति नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से सहज ही मुक्त हो सकता है। सेवाकेंद्र प्रभारी बी. के. बिंदु दीदी ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन, बु‌द्धि, परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी आत्मजागृति, आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच को अपनाकर स्वयं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखे। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसका उ‌द्देश्य लोगों के जीवन में आत्मविश्वास, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है। बी. के. बिंदु दीदी ने सभी को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान रथ का आगमन भी हुआ। अभियान रथ के साथ विभिन्न गांवों, बस्तियों एवं संस्थानों में जनजागरण कर रहे ब्रह्माकु‌मारीज के सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने उनके दवारा किए जा रहे जागरुकता कार्यों की सराहना की।

    कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनके माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया गया। बी. के. वीरेश भाई ‌द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण का संचार किया।

    यह भी पढ़ें :  सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    यह भी पढ़ें: पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    यह भी पढ़ें: कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    यह भी पढ़ें: देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,734 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने दाण्डिक अपील…

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.