अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के मेहुल प्रधान,प्रयांश,नितेश,करण और अमित गुप्ता ने भूटान में जीता स्वर्ण पदक

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एस.बी.के.एफ.) इंटरनेशनल गेम्स 2025 के द्वारा भूटान के राजधानी थिंफू मे 14 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित 22 खेलो के महाकुंभ में कोरबा जिले के पाँच खिलाड़ियों का चयन पावरलिफ्टिंग में हुआ था। इस चैंपियनशिप को इन्दु श्री ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा मेजबानी की गई थी यह नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल भूटान के द्वारा समर्थित है तथा भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिनियम के तहत स्थापित है.

IMG 20251120 WA0024

इस चैंपियनशिप में सब जूनियर केटेगरी U/19 मेहुल प्रधान बॉडीवेट 62 किलोग्राम ने पावरलिफ्टिंग में कुल योग 370 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक ,जूनियर कैटिगरी U/23 प्रयांश सिंह कंवर बॉडीवेट 60 किलोग्राम ने पावरलिफ्टिंग में कुल योग 435 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक
सीनियर केटेगरी अमित कुमार गुप्ता बॉडीवेट 49 किलोग्राम ने कुल योग 340 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक , जूनियर कैटेगरी U/23 नितेश कुमार बरेठ बॉडीवेट 69 किलोग्राम ने कुल योग 475 कि.ग्रा. का भार उठाकर रजक पदक , जूनियर केटेगरी U/23 बॉडीवेट 63 किलोग्राम करण कुमार यादव ने कुल योग 380 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं.

IMG 20251120 WA0022

इस प्रकार से खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम कर देश, राज्य , जिले का नाम रोशन किया ।

साथ ही जिन खिलाड़ियों को स्वर्ण एवं रजत पदक मिला है इनमें से कुछ खिलाड़ियों आर्थिक स्थिति काफ़ी दयनीय है ।नितेश के पिता जी जो की ठेके में काम करते है एवं अपने मित्र से पैसे लेकर अपने पुत्र को यहा तक पहुँचाया है । साथ ही अमित कुमार गुप्ता (समोसा वाले )स्वयं वर्क करके अपने खेलने की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने माता पिता एवं भाई से फीस के लिए सहायता ली ।

यह भी पढ़ें :  Korba news: हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

IMG 20251120 WA0023

मेहुल प्रधान मिस्टर छत्तीसगढ़ 2024 (मॉडलिंग)जिन्होंने स्टडी के साथ पार्ट टाइम वर्क करके अपने पॉकेट मनी से एवं माता पिता की सहायता से अपने खेलने की इच्छा को पूरा की । ये सभी खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चुके है ।

खेलो के इस महाकुंभ में भारत के अलावा नेपाल ,भूटान ,श्रीलंका ,पाकिस्तान , म्यांमार , अफगानिस्तान ने हिस्सा लिया था. आयरन खेलों के पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य ने अपना दबदबा बना कर रखा है.

(एस.बी.के.एफ.) के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री पंकज गावले , भारतीय टीम के कोच श्री हरिनाथ जी , भारतीय टीम कोच श्री दीपक सिदार जी , श्रीमती हेमलता जी , श्री दिनेश साहू ,श्री रोहन , श्री समीर, श्री विनोद कुमार जी , श्री संजय (राष्ट्रीय खिलाड़ी ), श्री बसंत , कुमारी मोनिका (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ), श्री निशांत, श्री धर्मेश ,श्री अमित शर्मा,श्री संदीप महतो (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ) एवम समस्त *गिव फिटनेस टीम* ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

यह भी पढ़ें: 10 रु वाली चिप्स की पैकेट बनी 4 साल के मासूम की मौत की वजह, इसकी अनदेखी हुई तो किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है ऐसा दर्दनाक हादसा

यह भी पढ़ें: SIR फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से सतर्क रहें,सुरक्षित रहें…..मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की छत्तीसगढ़ के नागरिकों को OTP धोखाधड़ी से बचने की अपील

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 41,424 पदों के लिए पुलिस होमगार्ड भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -