Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10 रु वाली चिप्स की पैकेट बनी 4 साल के मासूम की मौत की वजह, इसकी अनदेखी हुई तो किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है ऐसा दर्दनाक हादसा
    Featured

    10 रु वाली चिप्स की पैकेट बनी 4 साल के मासूम की मौत की वजह, इसकी अनदेखी हुई तो किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है ऐसा दर्दनाक हादसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6897890331763630478331725e8343e7e7531975e480ea7167d685cdc9ad41dd9b5216f1306092933e7210
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उड़ीसा
    कंधमाल/स्वराज टुडे: ओडिशा के कंधमाल ज़िले से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर मुसिमाहा गांव में चिप्स के पैकेट से एक छोटा खिलौना निगलने के बाद चार साल के एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई।

    मृतक की पहचान किसान रंजीत प्रधान (40) के बेटे बिगिल प्रधान के रूप में हुई है। परिवार ने बच्चे को चिप्स दिलाया था और उसके बाद उसके ऊपर ध्यान नहीं दिया। बच्चे ने चिस्प के खिलौने को मुंह में डाला और वह उसके गले में अटक गया।

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिगिल मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र से लौटा था। उसने चिप्स खाने की जिद की। उसके पिता उसे लेकर बाज़ार गए और 10 रुपये का चिप्स खाने को दिए। पैकेट में एक प्लास्टिक का खिलौना था।

    चिप्स में निकला था खिलौना

    पैकेट से चिप्स निकालकर खाते समय बच्चे के हाथ में यह खिलौना भी आ गया। उसने उसे मुंह में रखा और चबाने लगा। उसे लगा कि यह भी खाने की चीज है, लेकिन खिलौना उसके गले में अटक गया। इससे बच्चे का दम घुटने लगा। जब परिवारवालों की नजर छटपटाते बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने खिलौना निकालने की काफी कोशिशें कीं, लेकिन सारी कोशिश फेल हो गई। बिगिल अचानक बेहोश हो गया। उसके माता-पिता उसे दारिंगबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    क्या बोले डॉक्टर

    सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जैकेश सामंतारा ने बताया कि खिलौना बच्चे के गले में सांस नली में फंस गया था, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चे ने शायद सोचा होगा कि खिलौना खाने लायक है और उसने उसे निगलने की कोशिश की। दुर्भाग्य से, इसने उसकी सांस की नली को बंद कर दिया, जिससे दम घुटने लगा। उन्होंने कहा कि चिप्स बिस्किट वैगेरह के पैकेट से निकलने वाले छोटे-छोटे खिलौनों को भी बच्चे खाने की चीज़ समझ लेते हैं। खाद्य कंपनियों को पैकेट के अंदर ऐसी चीज़ें रखना तत्काल बंद कर देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम

    माता-पिता के इनकार के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया, लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मौत का कारण दम घुटना बताया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम (अक्टूबर 2020) और पश्चिम गोदावरी (नवंबर 2017) जिलों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, जहां दो बच्चों की नाश्ते के पैकेट में खिलौने निगलने से मौत हो गई थी।

    डॉक्टर्स की सलाह

    गंजम के मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएम एंड पीएचओ) एसके नायक ने कहा कि यह न केवल बच्चों के लिए, बल्कि वयस्कों के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी कोई बाहरी वस्तु श्वासनली या भोजन नली में फंस जाती है, तो इससे दम घुट सकता है और मौत हो सकती है।

    निजी चिकित्सक डॉ. सुभाष साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को पैकेज्ड स्नैक्स की सख्त निगरानी करनी चाहिए और पैकेट के अंदर खिलौनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ऐसा करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: SIR फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से सतर्क रहें,सुरक्षित रहें…..मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की छत्तीसगढ़ के नागरिकों को OTP धोखाधड़ी से बचने की अपील

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू महिलाओं से की अपील, अपने उम्र की परवाह किए बिना तत्काल बनवा लें अपनी वसीयत

    यह भी पढ़ें: मंदिर में सांप देते थे आशीर्वाद, पुजारी ने बना रखा था नाग लोक, जुटती थी श्रद्धालुओं की भीड़, तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम, फिर जो हुआ …..

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.