Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, रात्रिकालीन कवि सम्मेलन व “सारंगढ़ रत्न” सम्मान समारोह का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
    Featured

    सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, रात्रिकालीन कवि सम्मेलन व “सारंगढ़ रत्न” सम्मान समारोह का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251227 061944 4816
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सारंगढ़ की धरती पर रचेगा स्वर्णिम इतिहास

    * गुरु घासीदास पुष्पबाटिका में 11 जनवरी को सम्मान, संवाद और साहित्य का विराट संगम

    * प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, रात्रिकालीन कवि सम्मेलन व “सारंगढ़ रत्न” सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री से लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की गरिमामयी मौजूदगी

    सारंगढ़–बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के इतिहास में 11 जनवरी का दिन एक नई पहचान गढ़ने जा रहा है। जिले के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास पुष्पबाटिका परिसर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, भव्य रात्रिकालीन कवि सम्मेलन एवं “सारंगढ़ रत्न” सम्मान समारोह न केवल पत्रकारिता और साहित्य का उत्सव बनेगा, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान का ऐतिहासिक मंच भी साबित होगा। आयोजन को लेकर पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल है।

    इस ऐतिहासिक एवं बहुआयामी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मे जगन्नाथ पाणिग्राही (प्रदेश उपाध्यक्ष), गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री), टंकराम वर्मा (प्रभारी मंत्री), राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, उत्तरी जांगड़े (सारंगढ़ विधायक), कविता लहरे (बिलाईगढ़ विधायक), चातुरी नंद (सरायपाली विधायक), सम्पत अग्रवाल (बसना विधायक) एवं रामकुमार यादव (चंद्रपुर विधायक) सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

    कार्यक्रम की गरिमा और महत्व को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलाबाड़िया की विशेष उपस्थिति भी सुनिश्चित हुई है। उनकी मौजूदगी से यह आयोजन पत्रकार सुरक्षा, अधिकार और गरिमा के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
    यह भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के मार्गदर्शन, नरेश चौहान जिलाध्यक्ष के सशक्त नेतृत्व तथा जिले के सभी पत्रकार साथियों के समर्पित, एकजुट और सक्रिय सहयोग से साकार हो रहा है। आयोजन समिति से लेकर मैदान स्तर तक पत्रकार साथी पूरी निष्ठा के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं, जिससे यह आयोजन अनुशासन, गरिमा और भव्यता का उदाहरण बनेगा।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा.....!

    कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण होगा “सारंगढ़ रत्न सम्मान समारोह”, जिसके अंतर्गत पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल एवं अन्य अनेक विधाओं में उत्कृष्ट, उल्लेखनीय और प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा, जिन्होंने समाज, लोकतंत्र और जनहित के लिए सतत संघर्ष किया है।

    रात्रिकालीन कवि सम्मेलन इस आयोजन की आत्मा होगा। प्रसिद्ध कवि रामेश्वर बैष्णव एवं मशहूर शायर मीर अली मीर कवि,शशि भूषण स्नेही के संचालन, भागवत साहू संयोजन कर्ता व सभी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। कविता, व्यंग्य, शायरी और सामाजिक सरोकारों से सजी यह साहित्यिक संध्या श्रोताओं को भावनाओं, विचारों और तालियों के सैलाब में डुबो देगी।

    कार्यक्रम को लेकर पत्रकार जगत, साहित्यप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजकों ने जिलेवासियों, पत्रकार साथियों एवं साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

    11 जनवरी 2026 को गुरु घासीदास पुष्पबाटिका परिसर बनेगा—कलम की ताकत, कविता की संवेदना और सम्मान की गरिमा का भव्य उत्सव बनेगा।

    यह भी पढ़ें: जयपुर में मस्जिद के बाहर बवाल, पत्थरबाजी से 6 पुलिसकर्मी घायल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवा बंद

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए मंदिर से चुराए 1.8 करोड़ के आभूषण, यूट्यूब-गूगल से सीखी चोरी; ऐसे हुआ खुलासा

    यह भी पढ़ें: शराब खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, तो खरगोश का मटन बताकर गांव वालों को बेच दिया कुत्ते का मीट, तबियत बिगड़ी तो हुआ खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप...तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026

    नशे के खर्चे नहीं उठा पा रहा था इंजीनियर, घर में ही उगाने लगा गांजा; पुलिस ने 15 से ज्यादा पौधे किए बरामद

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के…

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.