Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा
    Featured

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260723 WA0082
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    IMG 20260723 WA0086

    कार्यक्रम की शुरुवात में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक श्री नौशाद खान ने स्वागत उद्बोधन में मंचस्थ मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथियों कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि साडा कार्यकाल में जयसिंह जी के समय प्रेस क्लब को पहला भवन मिला था, जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। बाद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 120-130 होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, मंत्री राजेश मूणत और महापौर लखन लाल देवांगन के कार्यकाल में तिलक भवन की नींव पड़ी।

    IMG 20260723 WA0088

    कोरबा प्रेस क्लब के केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की राशि 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख करने पर महापौर संजू देवी राजपूत का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है—’हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’। मुझे विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी हमारे प्रेस क्लब को संवारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब की पहचान राज्य स्तर पर है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक पत्रकार का दायित्व है।

    यह भी पढ़ें :  PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग...अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    IMG 20260723 WA0085

    उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करें। नई तकनीकों और एआई के दौर में पत्रकारिता के स्वरूप में बदलाव आया है। ऐसे समय में अनुभवी और युवा पत्रकारों के समन्वय से पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा पत्रकार इस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, जो समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब की गतिविधियों और समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

    IMG 20260723 WA0084

    समारोह में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकार सदैव निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। जनसरोकारों और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता निष्पक्षता, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों के साथ की जानी चाहिए तथा लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहेगी।

    IMG 20260723 WA0080

    पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव के बाद आयोजित यह शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत भव्य और अभूतपूर्व है। ऐसा प्रतीत होता है कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा और पूरे जोश-खरोश के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है। मैं नव-निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, संरक्षक कमलेश यादव और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। वर्तमान समय में देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसमें पत्रकारिता जगत की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। देश व प्रदेश के मौजूदा हालातों को देखते हुए पत्रकारों को अपनी निष्पक्ष और अहम भूमिका निभाते हुए पूरी ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।
    प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने 16 महीनों के कार्यकाल का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री लखन लाल देवांगन के कुशल नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। नगर निगम के सभी वार्डों में सड़क, नाली, बिजली, पानी, शहर के सौंदर्यीकरण तथा छोटे व्यापारियों के व्यवस्थित पुनर्वास जैसे कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया गया है। उन्होंने प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान और उनकी टीम को बधाई देते हुए सकारात्मक सहयोग के लिए पत्रकारों का आभार भी जताया।

    यह भी पढ़ें :  शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    IMG 20260723 WA0081

    कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमलेश यादव, अध्यक्ष श्री नौशाद खान, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, सचिव श्री दिनेश राज, उप सचिव श्री हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), श्री नवाब हुसैन एवं श्री आकाश शर्मा को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
    समारोह में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कोरबा प्रेस क्लब के सचिव श्री दिनेश राज ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य श्री सादिक शेख ने किया।

    प्रेस क्लब के विस्तार के लिए 20 लाख रुपये सहायता की घोषणा

    मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब को भवन विस्तार के लिए 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने इसके लिए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    यह भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली हमले की जिम्मेदारी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: जिले में अवैध मदिरा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.