Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा, छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि
    Featured

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा, छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260420 WA0037
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना।
    ● विद्युत संयंत्र दुर्घटना के घायलों की स्थिति में हो रहा सुधार।
    ● प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24×7 हेल्पलाइन प्रारम्भ।

    सक्ती/स्वराज टुडे:  सिंघीतराई ग्राम पंचायत स्थित 2 गुणा 600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हाल ही में हुई दुर्घटना के मृतकों के परिवारजनों को मुआवजा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों के प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र एवं ठेका कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधि रवाना किए जा चुके हैं। घायलों को रायगढ़ एवं रायपुर के अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। एहतियात के तौर पर व्हीएलसीटीपीपी प्रबंधन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली हैं। प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24×7 हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

    IMG 20260420 WA0039

    दुःखद हादसे में मृतकों के परिवारजनों को 35 लाख रुपए एवं रोजगार सहायता देने की घोषणा की गई है वहीं प्रत्येक घायल को 15 लाख रुपए के साथ उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मृतकों के नामित परिवारजनों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के प्रावधानों के अंतर्गत एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी। घायलों के परिवारजनों की मेडिकल काउंसिलिंग भी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रुप से घायल कर्मचारियों को एयर एंबुलेंस के जरिए अन्य उच्च स्तरीय केंद्रों में भेजने की व्यवस्था की गई है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    IMG 20260420 WA0038

    फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती घायल कर्मचारी ग्राम हरदी अड़भार के केशव चंद्रा की पत्नी सरिता राठौर, डभरा निवासी घायल कर्मचारी भुवनेश्वर चंद्रा की पत्नी प्रियंका चंद्रा, डभरा निवासी घायल कर्मचारी अभिषेक चंद्रा की पत्नी सविता चंद्रा, मेट्रो बालाजी अस्पताल में भर्ती ग्राम ठनगन, डभरा निवासी घायल कर्मचारी बनवारी लाल बरेठ के भाई बालेश्वर बरेठ और ग्राम कांसा, डभरा निवासी घायल कर्मचारी परदेसी लाल चंद्रा की पत्नी फिरतिन बाई चंद्रा ने बताया कि कंपनी की ओर से ईलाज में हरसंभव मदद दी जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि लगातार अस्पताल में मौजूद हैं और घायल कर्मचारियों के परिवारजनों की ठहरने-भोजन आदि की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। इन परिवारजनों का यह भी कहना है कि बेहतरीन ईलाज का सकारात्मक असर हुआ है कि घायलों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

    हादसे से प्रभावित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति कंपनी ने गहरी संवेदनायें व्यक्त की हैं। कंपनी ने कहा है कि संकट की स्थिति में वह प्रभावितों के साथ खड़ी है।

    यह भी पढ़ें: Korba: बहनों के सम्मान में बजरंग दल मैदान में, लव जिहाद के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: Health tips: इस छोटे से बीज में छिपा है आपके हर मर्ज की दवा, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें: दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.