Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली, विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा, गांवों में शिविर लगाकर 06 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे
    Featured

    कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली, विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा, गांवों में शिविर लगाकर 06 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250326 WA0094
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *रिक्त पदों पर 15 मई तक भर्ती पूर्ण करने के दिए निर्देश*

    *निर्माणाधीन आंगनबाड़ी में बाह्य और आंतरिक विद्युत व्यवस्था के दिए निर्देश*

    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेकर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, सखी, बाल कल्याण समिति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

    कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए कि जिले में 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए सीएससी के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के साथ समन्वय कर समय सारणी बनाई जाए ताकि शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें।

    कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के बाल संप्रेक्षण गृह,आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को 15 मई तक पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त दावा-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
    मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर माताओं को जागरूक किया जाए और उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार समय पर वितरित किया जाए। कलेक्टर ने विभाग को राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त करने हेतु सभी इंडिकेटर्स में परफॉर्मेंस सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले सभी आंगनबाड़ी भवनों में आंतरिक एवं बाह्य विद्युत व्यवस्था अनिवार्य की जाए।
    कलेक्टर ने जिले में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, बाल गृह, बालिका गृह और खुला आश्रय गृह की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को समय-समय पर इन संस्थाओं का निरीक्षण करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 28 मार्च को कटघोरा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी करने और पात्र लोगों का चयन कर विवाह संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना की भी समीक्षा की।
    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणू प्रकाश, सीडीपीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर ने मनाया योग महोत्सव

    यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, न्याय की आस में परिजन दर-दर भटकने को मजबूर

    यह भी पढ़ें: ग्वालियर में रहस्यमयी महिला का खौफ… आधी रात को बजाती है दरवाजे की घंटी, फिर हो जाती है गायब !

    यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पत्नी ने पति को पीटा, गला पकड़कर बरसाए दनादन थप्पड़, मदद के लिए मम्मी को पुकारने लगा शख्स, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026

    बिलासपुर में 5 जुलाई को होगा “RK Kid’s Talent Runway 2026” का भव्य आयोजन

    June 24, 2026

    कुत्ते पर जहर का किया टेस्ट, फिर बारी-बारी से गांव के 8 लोगों की ले ली जान, अब पुलिस की गिरफ्त में छत्तीसगढ़ का साइको किलर

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,659 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026926 Views
    Don't Miss

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    बेंगलुरु/स्वराज टुडे: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक…

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.