Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जापान में शव दफनाने की मनाही… ब्रिटेन तो सीधे भगा देगा ? छीनी जा सकती है लाखों मुस्लिमों की नागरिकता
    Featured

    जापान में शव दफनाने की मनाही… ब्रिटेन तो सीधे भगा देगा ? छीनी जा सकती है लाखों मुस्लिमों की नागरिकता

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    G0IZhEuXkAAhDQs 1200x800 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुनियाभर से इस्लाम के फॉलोवर्स को लेकर अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं. पाकिस्तान के सैकड़ों लोग ऑन कैमरा कह चुके हैं कि वीजा होने के बावजूद अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर पुलिस कपड़े उतारकर तलाशी लेती है तब एंट्री मिलती है.

    जापान में मुसलमानों के शवों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान बनाने के लिए जमीन देने से इनकार करने की मांग संसद में उठ चुकी है. उधर ब्रिटेन में लाखों मुसलमानों की नागरिकता छिनने का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले के बाद भारत से लेकर अमेरिका तक के लोगों के मन में अभी तक भय का माहौल है, जिसे दूर करने के लिए एक फिल्म भी बनी थी.

    लाखों ब्रिटिश मुसलमानों की नागरिकता छिन सकती है: रिपोर्ट

    ‘मिडिल ईस्ट आई’ में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन युवाओं के पैरेंट्स विदेशी हैं वो ब्रिटिश नागरिकता खो सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिटिश गृहमंत्री शबाना महमूद के पास नागरिकता छीनने की जो संवैधानिक शक्तियां हैं, उनका मिसयूज हो सकता है.

    ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन एक ‘नस्लभेदी दो-स्तरीय प्रणाली के तहत ब्रिटिश नागरिकों की नागरिकता छीन रहा है. ये रिपोर्ट एक नए अध्ययन के आधार पर है, जो बताती है कि ब्रिटेन G20 संगठन का एकलौता देश है जो इस तरह बड़े पैमाने पर नागरिकता छीन रहा है.

    2010 से लेकर अबतक 200 से अधिक लोगों से नागरिकता छीन ली गई है, जिनसे देश को खतरा बताया गया था. नागरिकता छीनने के मामले में ब्रिटेन केवल बहरीन और निकारागुआ से पीछे है. फ्रांस ने नई सदी में 2000 से 2020 के बीच 16 बार ऐसा कड़ा कदम उठाया है.

    यह भी पढ़ें :  पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

    यह गुप्त प्रणाली ड्यूल नेशनलिटी (दोहरी नागरिकता) रखने वालों या Naturalised Briton को उनकी नागरिकता से वंचित कर सकती है. इसके लिए सरकार को किसी प्रमाण या जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होती है.

    ‘मिडिल ईस्ट आई’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में प्रवासियों को दी गई नागरिकता छीनने की शक्तियां बेहद गुप्त हैं. ब्रिटेन की कुल मुस्लिम आबादी के 13 फीसदी लोगों की नागरिकता गृह मंत्री शबाना के फैसले से छिन सकती है. खासकर उनकी जिनका नाता साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका महाद्वीप के देशों से है. रिपोर्ट में लिखा है कि ब्रिटिश कानून में मौजूद सीक्रेट शक्तियों से एक बड़ी आबादी डर के साये में है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सोमालिया, नाइजीरिया और मिडिल ईस्ट के लाखों प्रवासी आगे चलकर ब्रिटिश नागरिक बन गए. यूके के नए नियमों में नागरिकता को लेकर नस्लीय भेदभाव झलकता है. इसमें मुसलमानों के ब्रिटेन में होने का अधिकार इस बात पर निर्भर करता है कि वे ‘कैसे’ हैं. नए नियमों में नागरिकता छीनने का अधिकार गृह मंत्रालय के अफसरों के विवेक पर निर्भर है.

    पॉलिटिकल माइलेज के लिए छीन रहे नागरिकता?

    रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की पिछली सरकार ने पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए लोगों की नागरिकता छीनी. वर्तमान सरकार ने नागरिकता छीनने की शक्तियों का विस्तार किया है.

    जानिए भारत की क्या है स्थिति 

    भारत में लाखों लोगों ने स्वेच्छा से अपनी नागरिकता छोड़ी है, खासकर पिछले 5-6 सालों में (2020-2024), जिसमें हर साल 1.6 लाख से 2.25 लाख लोग शामिल हैं, इसका मुख्य कारण बेहतर अवसरों की तलाश है, जबकि सरकार द्वारा नागरिकता छीनने (deprivation/revocation) के विशिष्ट आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार स्वेच्छा से भारत की नागरिकता छोड़ने (Renunciation) वालों की संख्या इस प्रकार है :
    ● 2020: 85,256
    ● 2021: 1,63,370
    ● 2022: 2,25,620
    ● 2023: 2,16,219
    ● 2024: 2,06,378

    यह भी पढ़ें :  पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता श्याम लाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, पिता ने ही 5 लाख सुपारी देकर कराई थी हत्या, 5 महीने बाद खुला वो राज जिसने उड़ा दिए सबके होश

    यह भी पढ़ें: संघ की BJP हाईकमान को दो टूक: योगी का विरोध मतलब बागी, योगी ही संघ की पहली पसंद…क्या मोदी के बाद बनेंगे भाजपा का चेहरा ?

    यह भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद 2 बार दिया तलाक फिर मौलाना और भाई से करवाया हलाला! पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026641 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.