Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाल सम्प्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, चार अपचारी बालक रोशनदान से हुए फरार, 2 महीने पहले फरार हुए दो किशोरों का अब तक नहीं मिला है कोई सुराग
    Featured

    बाल सम्प्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, चार अपचारी बालक रोशनदान से हुए फरार, 2 महीने पहले फरार हुए दो किशोरों का अब तक नहीं मिला है कोई सुराग

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    31 kr 20 1536x881 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: बाल सम्प्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पिछली बार रिस्दी से बालको में शिफ्ट किये गए बाल सम्प्रेषण गृह के शुभारंभ की रात ही दो बाल अपराधी रौशनदान तोड़कर फरार हो गए थे। दो माह के भीतर ही गृह को कोहड़िया स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया गया। यहां भी दो दिन के बाद आज सबेरे 4 बाल अपराधी फरार हो गए हैं। ये सभी जांजगीर जिले के बताये जा रहे हैं।

    बाल आयोग अध्यक्ष के निर्देश का भी विभाग पर नहीं पड़ा कोई असर

    बाल सम्प्रेषण गृह का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। कुछ माह पूर्व ही रिस्दी में किराये के भवन में संचालित बाल सुधार गृह में भारी अव्यवस्था देखने के बाद बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विभाग को पत्र लिखकर गृह को जल्द से जल्द कहीं और शिफ्ट करने को कहा था। बता दें कि रिस्दी के इस भवन से भी कई बच्चे फरार हो चुके है और इनमें से कुछ तो अब तक पकड़ में नहीं आ सके हैं। इसे विभाग की लचर व्यवस्था कहें तो गलत नहीं होगा ।

    जून में फरार हुए दो बाल अपराधियों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

    बाल आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर नए भवन की तलाश शुरू हुई और सालों पहले बालको थाने के लिए बनाये गए भवन को इसके लिए चुना गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभाग के फण्ड एवं डीएमएफ से मिली रकम से कुल 25 लाख रुपयों का इंतजाम किया और बालको द्वारा निर्मित इस बंद पड़े भवन का जीर्णोद्धार किया गया। इसके बाद रिस्दी से बच्चों को यहां शिफ्ट किया गया। जून के आखिरी सप्ताह में यह भवन शिफ्ट हुआ और उसी रात को दो बाल अपराधी बाथरूम का रौशनदान तोड़कर फरार हो गए थे । इन दोनों बाल अपराधियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है ।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    पुलिस की एक चूक से फिर से फरार हो गए दोनों बाल अपराधी

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जून में बाल सम्प्रेषण गृह से फरार दोनों बाल अपराधियों में से एक रतनपुर और दूसरा बलौदा का रहने वाला है । ये दोनों भागकर बलौदा पहुंचे थे जहां इनके घर लौटने की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह कोरबा को सूचना दी , लेकिन जब विभाग की टीम बलौदा पहुंची तो दोनों बाल अपराधियों को इसकी भनक लग गई और वे पुनः फरार हो गए । यहां बलौदा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई । अगर पुलिस दोनों बाल अपराधियों को पकड़ कर थाना में बिठाकर रखती तो उनके फरार होने का सवाल ही नही उठता । लेकिन उन्होंने विभाग को सूचना देकर अपना पल्ला झाड़ लिया ।

    बाल संप्रेषण गृह के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद भी सुरक्षा में बड़ी लापरवाही

    बाल सम्प्रेषण गृह को यहां शिफ्ट हुए दो महीने भी नहीं बीते थे कि कलेक्टर अजीत वसंत ने कोहड़िया में निर्मित होने के बाद से बेकार पड़े शासकीय भवन में जल्द से जल्द बाल सम्प्रेक्षण गृह को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। फिर क्या था, जर्जर होते जा रहे इस भवन का ठेकेदार से जीर्णोद्धार कराया गया और यहां दो दिनों पूर्व शुक्रवार के दिन ही सम्प्रेक्षण गृह को शिफ्ट किया गया। लेकिन विभाग की किस्मत इतनी खराब है कि यहां से दो दिनों के भीतर ही 4 बाल अपराधी बाथरूम का रौशनदान तोड़कर भाग निकले। यह घटना आज सुबह 7 बजे की बताई जा रही है।

    बाल संप्रेषण गृह अधीक्षक दुर्गेश्वरी पांडे ने सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर साधी चुप्पी

    कोरबा में संचालित बाल सम्प्रेक्षण गृह की अधीक्षक दुर्गेश्वरी पांडे है। जो भवन के शिफ्ट होने के दूसरे दिन ही छुट्टी पर चली गई थीं। दुर्गेश्वरी ने सफाई दी कि उनके मामाजी का देहांत हो गया था, जिसके चलते वे एक दिन पहले ही बिलासपुर आ गई थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे कोरबा लौट रही हैं। नए भवन में भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी के सवाल पर वह कुछ नहीं बोल सकीं। उन्होंने बताया कि गृह की सुरक्षा के लिए 3 शिफ्ट हेतु 3 सुरक्षा गार्ड रखे गए हैं।

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    पता चला है कि फरार सभी किशोर जांजगीर जिले के रहने वाले हैं और चोरी के मामले में चौथी बार बाल सम्प्रेक्षण गृह में लाये गए थे। वे आदतन अपराधी हैं और योजनाबद्ध ढंग से यहां के कमजोर रौशनदान की पहचान कर यहां से फरार हुए हैं। पड़ताल करने पर यह भी पता चला है कि इनमें से तीन किशोरों को जांजगीर से कोरबा लाते समय बीच रास्ते में ही तीनों फरार हो गए थे जिन्हें दोबारा पकड़कर बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था।

    विभाग के अधिकारियों को नजर नहीं आयी खामियां 

    बता दें कि दो दिन पूर्व भवन की शिफ्टिंग के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी दयादास महंत यहां पूरे दिन मौजूद रहे और सारा इंतजाम करवाया। स्वाभाविक है कि इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश और महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह ने भी इस भवन का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया होगा। मगर इन्हें यहां की खामियां नजर नहीं आयी, यह हैरान करने वाली बात है।

    बाल सम्प्रेषण गृह के भीतर का वीडियो इंस्टाग्राम में हुआ था पोस्ट

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही कोरबा के बाल सम्प्रेक्षण गृह के अंदर बैठकर टीवी देख रहे बच्चों और जांजगीर के एक किशोर का वीडियो गाने के साथ इंस्टाग्राम में वायरल हुआ था। इसमें किशोर को डॉन की तरह दिखाया गया था। इस वाकये को लेकर भी होम्स और बाल विकास विभाग की जमकर किरकिरी हुई थी।

    लापरवाह महिला कर्मचारी को अन्यत्र अटैच कर विभाग ने की खानापूर्ति

    इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि संभवतः यहां हाउस फादर के तौर पर काम कर रही महिला कर्मी सरिता बैरागी के मोबाइल से यह वीडियो बनाया गया था। उसके खिलाफ विधिवत कार्यवाही करने की बजाय उसे केवल जिला बाल संरक्षण इकाई में अटैच कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह महिला अक्सर नशे में रहती थी और अपने कामकाज के प्रति भी लापरवाह थी।

    यह भी पढ़ें :  अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    पुलिस थाना में सूचना देने के बाद विभाग की जिम्मेदारी खत्म

    महिला एवं बाल विकास विभाग हर बार की तरह इस घटना की भी सूचना पुलिस थाने में देकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गया है। उधर फरार चारों अपचारी बालकों की तलाश में एसईसीबी चौकी पुलिस जुट गई है ।

    बहरहाल लापरवाही के चलते बार-बार घट रही ऐसी घटनाओं को संज्ञान में लेकर बाल आयोग अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय द्वारा विभाग के लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कोई वैधानिक कार्रवाई की जाती है अथवा अभयदान दिया जाता है ये देखने वाली बात होगी।

    यह भी पढ़ें: ‘मैं भगवान के कारण बीमार हुआ, तो खर्च भी वही चलाएंगे’, अनोखे चोर ने खोला राज, मंदिरों से चुराता था पैसे, गहने को वहीं छोड़ जाता

    यह भी पढ़ें: झूठी कसमें खाने से मिलता है ये बड़ा दंड, जानिए क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

    यह भी पढ़ें: बिल्डिंग से कूदने की धमकी दे रही थी NEET की तैयारी कर रही छात्रा… कोचिंग स्टाफ ने सूझबूझ से बचाई जान, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,190 Views
    Don't Miss

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: लुटेरी दुल्हन का ड्रामा आखिरकार कानपुर पुलिस ने खत्म कर दिया है.…

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.