Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बड़ा निर्णय: 18 आयोगों की टीमें अब ग्राम स्तर तक सेवा कार्यों का करेंगी विस्तार, वर्तमान तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं महापौर उपस्थित रहे
    Featured

    अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बड़ा निर्णय: 18 आयोगों की टीमें अब ग्राम स्तर तक सेवा कार्यों का करेंगी विस्तार, वर्तमान तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं महापौर उपस्थित रहे

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260109 WA0012
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की तृतीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन 4 जनवरी को कृष्णा ग्रुप के सौजन्य से कोरबा स्थित हुंडई शोरूम परिसर में संपन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश के कोने-कोने से आए समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और समाज सेवा को नए आयाम देने के लिए 18 विभिन्न आयोगों के माध्यम से जिला और ग्राम स्तर तक कार्ययोजना तैयार करने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

    IMG 20260109 WA0014

    प्रमुख बिंदु एवं निर्णय

    संगठनात्मक विस्तार: संगठन के चेयरमैन एवं प्रांतीय आयोग मुख्य संयोजक अशोक मोदी ने घोषणा की कि सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जिला, तहसील, विकासखंड और ग्राम स्तर पर प्रत्येक आयोग में 11-11 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी।

    ● सामाजिक सरोकार: मंगल परिणय समिति की संयोजिका शोभा केडिया ने जानकारी दी कि संगठन द्वारा अब तक 900 से अधिक विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं दिव्यांगजनों का पुनर्विवाह संपन्न कराया जा चुका है।
    ● शिक्षा व स्वास्थ्य: डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल और डॉ. निर्मेश सिंघानिया ने उच्च शिक्षा ऋण, सम्मान अलंकरण और मेडिकल आयोग की आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।

    IMG 20260109 WA0011

    विशिष्ट अतिथियों का संबोधन:

    प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन के कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहीं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं उद्योग) लखनलाल देवांगन ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा और दान के कार्यों में अग्रणी रहता है। कार्यक्रम के अंत में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    प्रायोजक एवं संगठन के उपाध्यक्ष राजा मोदी (डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप) ने ‘कृष्णा बुलेटिन’ का विमोचन कराते हुए कहा कि उनका समूह व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    IMG 20260109 WA0013

    गरिमामय उपस्थिति:

    इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से समाज के निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:-
    * अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष पवन अग्रवाल पत्थलगांव, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा, मंत्री नरेश मंगल बिल्हा.

    * रायपुर: अनिल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, हरीकेश पालीवाल।

    * दुर्ग/भिलाई: सुधीर बंसल, आशा बंसल, अतुल सिंघल, हिमांशु अग्रवाल, आशीष सक्सेरिया।

    * बिलासपुर व संभाग: उमेश मुरारका, राज सुल्तानिया, नरेश सुल्तानिया, नित्यानंद अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, सुरेश मंगल (बिल्हा), सत्यनारायण, नरेश मंगल, सोनू अग्रवाल।

    * अंबिकापुर व सरगुजा: सुभाष गोयल, मंजू गोयल, शारदा गर्ग, पिंकू गर्ग, मधु गर्ग, सरला गर्ग, संगीता गर्ग, विजयराज अग्रवाल (विश्रामपुर).

    * कोरबा : बजरंग लाल अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, हार्दिक मोदी, प्रेमा अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, शिखा मोदी, निकिता मोदी, वेदांत मोदी, वैदिक मोदी, अवन्या मोदी, उमा बंसल, सरला मित्तल, कविता अग्रवाल, रश्मि सरावगी, रजनी डालमिया बालको.

    * अन्य क्षेत्रों से: विनोद कुमार अग्रवाल (चांपा), जगजीत अग्रवाल (बसना), कमल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, किशन अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल (बलौदा), ओमप्रकाश अग्रवाल (सरायपाली), मोहनलाल अग्रवाल (धमतरी), आशीष अग्रवाल, हितेश कागलीवाल, अतुल सिंघानिया (बेमेतरा), अनूप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल (डभरा)।

    संचालन एवं आभार:

    कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल (रायपुर), पी.पी. सिंह एवं पूनम चौहान ने किया। अंत में संगठन मंत्री गौरव मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात समाजसेवियों द्वारा सप्तदेव मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। प्रांतीय स्तर की इस प्रथम बैठक की सफलता की सभी पदाधिकारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की.

    यह भी पढ़ें :  Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    यह भी पढ़ें: कोरबा सहित 18 जिलों में शीतलहर का जारी किया गया यलो अलर्ट, अपनी सुरक्षा का ऐसे रखें ध्यान, जानें किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा खतरा

    यह भी पढ़ें: तुर्कमान गेट पर हिंसा के बाद दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, कल शुक्रवार को जुमे की नमाज पर नया नियम जारी

    यह भी पढ़ें: रेलवे में 22,000 लेवल-1 पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    November 27, 2026

    राशिफल 27 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 27, 2026

    टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

    November 27, 2026

    शहर हमारा है, इसे सुंदर और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,104 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,431 Views
    Don't Miss

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल प्रोजेक्ट निर्माण…

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    November 27, 2026

    राशिफल 27 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.