Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुंबई में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पेजेंट मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2025, कौर दी टौर ने भरा जोश, अनेक सेलिब्रिटीज़ ने की शिरकत
    Featured

    मुंबई में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पेजेंट मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2025, कौर दी टौर ने भरा जोश, अनेक सेलिब्रिटीज़ ने की शिरकत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251118 WA0005
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: मुंबई के बोरिवली स्थित MCF क्लब में जोश ए जुनून के साथ संपन्न हुआ मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2025, (सीज़न 3)। यहां हम बता दे कि वर्षो से नए टैलेंट को आगे लाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्माता निर्देशक दविंद्र खन्ना ने तीन वर्ष पूर्व मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत की थी, और इसी के सीज़न 3 का आयोजन आज किया गया।

    IMG 20251118 WA0008

    दविंदर खन्ना हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग लेकर आए, जी है इस बार इस शो में कौर दी टौर राउंड के जरिए पंजाबी संस्कृति पंजाबी फैशन को दर्शाने की कोशिश की गई। सब जानते है पंजाबी युवतियों को कौर नाम से संबोधित किया जाता है, जो उनके लिए गर्व की बात है। लिहाजा इस पंजाबी राउंड को कौर दी टौर नाम दिया। इस राउंड में मिस और मिसेज ने भांगड़े के स्टेप के साथ रैंप पर धमाल कर दिया, जब ये सुंदरिया रैंप पर उतरी तो दर्शक भी झूम उठे। आयोजक दविंदर खन्ना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कौर दी टौर आइडिया इंद्रजीत कौर जी का है, जो एक मोटिवेशनल स्पीकर और कॉन्फिडेंस कोच है। और इस इवेंट में हमारे साथ सपोर्टर के तौर पर जुड़ी है।

    IMG 20251118 WA0007

    इस ब्यूटी पेजेंट में 8 मैसेज और 7 मिस फिनाले में उतरी, इनमें मिसेज कैटेगिरी में सैंड्रा विनर रही जबकि प्रांजल मिस कैटेगिरी में विनर रही। इनके साथ मिसेज फर्स्ट रनरअप प्रिया मिश्रा रही जबकि सेकेंड रनरअप अंजलि
    इसी प्रकार मिस फर्स्ट रनरअप डिसूज़ा रही जबकि आफरीन पठान सैकेंड रनरअप रही।
    इस पेजेंट में मिसेज़ एवरग्रीन 2025 का खिताब जीतने वाली सैंड्रा परेरा ने बातचीत में बताया कि जब मेरा न अनाउंस हुआ तो एक बार तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मेरा नाम पुकारा गया है, यह एक ऐसा पल था जिसमें वर्षों की मेहनत, बलिदान और अपने आप पर अटूट विश्वास को कैप्चर किया गया था। मैं अपने भगवान अल्माइटी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे 58 साल की उम्र में इस कार्यक्रम में चमकने के लिए शक्ति और आत्मविश्वास दिया। मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा हर महिला को अपनी ताकत को अपनाने और अपने सपनों को निर्भय होकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। इसी प्रकार फर्स्ट रनरअप प्रिया मिश्रा भी ये खिताब पाकर बहुत ज्यादा उत्साहित दिखाई दी।

    यह भी पढ़ें :  केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है 'भारतीय नागरिकता' !

    IMG 20251118 WA0004

    प्रिया ने बताया कि मुझे मिसेज एवरग्रीन इंडिया रनरअप का खिताब जीतने में तीन वर्ष लग गए। इस बार इसमें भाग लेने का मेरा बिल्कुल भी इरादा नहीं था, और मैं इंडिया में थी भी नहीं, फिर अचानक मन में आया कि यार दो साल ट्राई किया तो एक साल और करते है। बस मैने हिस्सा लिया और मुझे ये खिताब मिल गया। बाकी खन्ना सर की मेहनत को सलाम वो बिना किसी स्पॉन्सर के इतना फेंटेस्टिक शो कर लेते है, उनकी टीम में नेहा मेहता ने भी बहुत मेहनत की। कोरियोग्राफर क्लेर ने भी प्रतिभागियों से कम समय में अच्छा काम लिया। कौर दी तौर राउंड ने तो सभी में जोश भर दिया।
    मिस की बात करे तो प्रांजल लक्की रही और उन्हें ये खिताब मिल गया। रिबीका डिसूज़ा फर्स्ट रनरअप भी काफी एक्साइटिड दिखी। मगर सेकेंड रनरअप आफरीन पठान की खुशी का तो ठिकाना नहीं रहा। आफरीन बताया कि उसका सपना फेमिना मिस इंडिया और फिर मिस यूनिवर्स तक जाने का है, मगर उन्हें सही मार्ग नहीं मिल रहा था। इस पेजेंट में आकर और रनरअप का खिताब जीतने के बाद मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है। मैं बॉलीवुड में भी कुछ कर दिखाना चाहती हूं। मैं उन लड़कियों के लिए आदर्श बनना चाहती हूं जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। आज जो पल खुशी के मुझे मिले है उसके लिए मैं खन्ना सर को बहुत जायदा धन्यवाद कहना चाहूंगी।

    IMG 20251118 081651

    यहां बता दे कि दवेंद्र खन्ना के सभी इवेंट्स की तरह इस बार भी सेलिब्रिटीज की मौजूदगी ने शो की शान बढ़ा दी। इस बार टेलीविजन और ओटीटी की स्टार अभिनेत्री नैना छाबरा सोनिक शो की मेहमान बनी है। इनके साथ बॉलीवुड टेलीजन स्टार कलाकार अरमान ताहिल और अभिनेत्री ईशा सूद , अमिताभ के लुक लाइक सचिन अमिताभ भी यहां पहुंचे। सभी मेहमानों ने अपने अपने शब्दों में इवेंट और दविंद्र खन्ना की सराहना की।

    यह भी पढ़ें :  विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    शो के बारे में जानकारी देते हुई सह अयोजिका नेहा मेहता ने बताया कि इस कॉन्टेस्ट में मिस व मिसेज विनर के अलावा सभी टाइटल विनर को भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री देने की कोशिश की जाती है। खन्ना जी के निर्देशन में ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले शॉर्ट फिल्म बेटी आरोही को दर्शकों ने खासा प्यार दिया है। इसके अलावा तौबा तौबा सॉन्ग में भी सभी मॉडल्स को काम दिया गया।
    वहीं आयोजक दविंद्र खन्ना ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट में हमने एवरग्रीन आइकॉनिक अवॉर्ड का आयोजन भी किया है, जिसके तहत हम सौंदर्य प्रतियोगिता में जीती हुई यानि कोई भी क्रॉउन जीत चुकी महिलाओ को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट से जुड़े सभी विभागों जैसे मेकअप, डिजाइनर, मॉडल, कोरियोग्राफर, फोटोग्राफर, कोच आदि को भी को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा में धान खरीदी सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त, सभी कर्मचारी काम पर लौटे

    यह भी पढ़ें: चाकू से गोदकर 11वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, स्कूल बैग से सिंदूर की मिली डिबिया

    यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की भेंट चढ़े मासूम, झाड़-फूँक और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, गांव में फैली दहशत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक…

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.