Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराए इलेक्ट्रिक वाहन
    Featured

    बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराए इलेक्ट्रिक वाहन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250421 182326 6461
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपनी टाउनशिप में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु छह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को शामिल किया है। प्रत्येक वाहन 1,000 किलोग्राम भार क्षमता के साथ अपशिष्ट पृथक्करण की सुविधा प्रदान करता है, जिससे अपशिष्ट का सुव्यवस्थित और कुशल निपटान संभव हो सका है।

    सस्टेनेबल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बालको ने अपने प्रचालन में इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट भी तैनात किए हैं। इनका उपयोग न केवल कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे कार्बन उत्सर्जन और ईंधन की खपत में भी उल्लेखनीय कमी आई है। यह पहल 2030 तक अपने समस्त लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) बेड़े को 100 प्रतिशत डीकार्बोनाइज करने के कंपनी के लक्ष्य के अनुरूप है। संयंत्र के भीतर गतिशीलता के लिए बालको लगातार कम-उत्सर्जन विकल्पों की खोज तथा मुख्य प्रचालन प्रक्रियाओं को सस्टेनेबल रूप से परिवर्तित कर रहा है।

    कंपनी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करते हुए सब्सिडी दरों पर ईवी की खरीद का समर्थन भी कर रही है। हरित ऊर्जा प्रथाओं, कार्यशालाओं और वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर, कंपनी हरित समुदाय के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम कंपनी में नवोन्मेषी हरित समाधानों में सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं, जो हमारे प्रचालन को सस्टेनेबिलिटी की दिशा में आगे लेकर जा रहे हैं। पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के उपयोग और लोगों को सस्टेनेबल प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित कर हम समुदायों के लिए एक हरित भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    कुशल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बालको ने टाउनशिप से निकलने वाले ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निपटान हेतु सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) की स्थापना की है। यह प्रणाली स्रोत पर ही अपशिष्ट के पृथक्करण पर आधारित है, जिसमें रंग-कोडित डिब्बों के माध्यम से बायोडिग्रेडेबल, नॉन-बायोडिग्रेडेबल और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग एकत्रित किया जाता है। स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए बालको सभी के लिए एक हरित और स्वस्थ टाउनशिप बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। नेहरू गार्डन जैसे विकास कार्यों के माध्यम से बालकोनगर हरित मनोरंजन स्थलों का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

    सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में बालको के प्रयासों को राष्ट्रीय मंचों पर सराहना प्राप्त हुई है। कंपनी को आईएमईए द्वारा ‘फ्यूचर रेडी फैक्ट्री ऑफ द ईयर’ और सीआईआई द्वारा ‘नेशनल एनर्जी लीडर’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। बालको अपने प्रचालन के प्रत्येक स्तर पर सस्टेनेबल प्रथाओं को शामिल करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

    यह भी पढ़ें: पूर्व डीजीपी को मारकर पत्नी बोलीः ‘राक्षस को मार डाला’- कारण जान दहल उठा देश !

    यह भी पढ़ें: कोरबा पुलिस की अवैध पार्किंग पर सतत कार्रवाई, 72 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: महिला दुकानदार को हिप्नोटाइज कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, एक महिला समेत 3 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    June 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,666 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,085 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा द्वारा स्पेशल केस (इलेक्ट्रिसिटी) क्रमांक…

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.