कोरबा पुलिस की अवैध पार्किंग पर सतत कार्रवाई, 72 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा शहर में “नो पार्किंग” स्थलों पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

IMG 20250421 WA0046

इसी क्रम में विगत दो दिनों के दौरान यातायात पुलिस द्वारा टीपी नगर, राताखार, सीएसईबी चौक,ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े कुल 72 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹21,600 समन शुल्क वसूल किया गया है।

यह अभियान आगे भी शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत रूप से जारी रहेगा।

IMG 20250421 14513009

कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील

नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है। आपसे अनुरोध है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें एवं “नो पार्किंग” जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से परहेज़ करें।

अवैध पार्किंग न केवल सामान्य यातायात को बाधित करती है, बल्कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी गंभीर अड़चन उत्पन्न कर सकती है।

IMG 20250421 WA0044

आपका छोटा सा सहयोग—जैसे वाहन को सही स्थान पर खड़ा करना—शहर को जाममुक्त, सुरक्षित और सुगम बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें: महिला दुकानदार को हिप्नोटाइज कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, एक महिला समेत 3 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: भोपाल में पलटा सरसों तेल से भरा ट्रक, तड़पते खलासी को छोड़ पीपा लूटकर भागने लगे लोग

यह भी पढ़ें :  आध्यात्मिकता द्वारा बच्चो के भविष्य गढ़ने का काम- महापौर

यह भी पढ़ें: हर लड़की को पता होने चाहिए ये 5 ज़रूरी कानूनी अधिकार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -